विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: अचलेश्वर महादेव मंदिर में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर विवाद, गंगाजल से कराया शुद्धिकरण

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 02 Oct 2026 12:53 PM (IST)

अलीगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर में एक सम्मान समारोह के दौरान मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर विवाद खड़ा हो गया। ...और पढ़ें

अलीगढ़ का अचलेश्वर महादेव मंदिर।

अलीगढ़ का अचलेश्वर महादेव मंदिर।

HighLights

  1. सम्मान समारोह की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर हुईं वायरल।

  2. विवाद के बाद मंदिर के हॉल का गंगाजल से शुद्धिकरण।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी के हुए सम्मान समारोह में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी से विवाद खड़ा हो गया। आयोजन की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मंदिर के हाॅल में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण भी कराया गया।

भाजपा नेता मोनू अग्रवाल की ओर से 22 सितंबर को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी और उनकी टीम के महामंत्री मधुलिका राघव तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण राज को सम्मानित किया गया था। महाआरती के बाद हाॅल में सम्मान समारोह हुआ। इसी समारोह की तस्वीर में अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े इस्लाम सैयद हसन राजा सहित दो-तीन अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया। मंदिर के पुजारी पंकज द्वारा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तस्वीर के बाद मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आयोजन में शामिल लोगों की ओर से इस संबंध में कोई अलग पक्ष सामने नहीं आया है। गोस्वामी ने बताया कि पिछले महीने मोनू अग्रवाल ने पूजा कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर का हाॅल मांगा था।

हाॅल बिना किसी सेवा शुल्क के उपलब्ध कराया गया था। उनके अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ मुस्लिम युवक भी वहां आए थे और वे जूते पहने हुए थे। जिस समय वे मंदिर परिसर में पहुंचे, उस समय पुजारी सामान लेने के लिए बाहर गए हुए थे। तस्वीर सामने आने के बाद मंदिर के हाल में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कराया गया।

मोनू अग्रवाल का कहना है कि मुझे बदनाम करने के लिए मामले को तूल दिया जा रहा है। मुस्लिम युवक हाॅल तक ही पहुंचे थे, महाआरती में शामिल नहीं हुए। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एसपी सिटी से उन्होंने शिकायत भी की है।