Move to Jagran APP

अलीगढ़ के 50 युवक सेना भर्ती दौड़ से बाहर, मिली प्रतिबंधित दवाएं

मथुरा में सेना भर्ती से अलीगढ़ के 50 युवकों को दौड़ से बाहर कर दिया गया। इनके प्रमाण पत्र संदिग्ध थे।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 03:30 PM (IST)
अलीगढ़ के 50 युवक सेना भर्ती दौड़ से बाहर, मिली प्रतिबंधित दवाएं
अलीगढ़ के 50 युवक सेना भर्ती दौड़ से बाहर, मिली प्रतिबंधित दवाएं

अलीगढ़ (जेएनएन)। मथुरा में सेना भर्ती से अलीगढ़ के 50 युवकों को दौड़ से बाहर कर दिया गया। इनके प्रमाण पत्र संदिग्ध थे। किसी पर प्रमाण पत्र की रंगीन छाया प्रति थी तो किसी के नाम पते में अंतर था। कई युवकों से प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैैं। इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दौड़ में 3708 युवक शामिल हुए, जिनमें 219 का चयन किया गया है। दौड़ के दौरान गिरने से दो युवक घायल भी हो गए। अतरौली के भूरा सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

loksabha election banner

दौड़ से बढ़ गया माइनर स्ट्रेच

सेना अधिकारियों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि भूरा के पैर में पहले से पट्टी बंधी थी। शायद पहले से ही माइनर स्ट्रेच था, जो दौड़ के दौरान बढ़ गया। प्रवीण को अधिक चोट नहीं आई थी। इसे फिर दौडऩे का मौका दिया गया, लेकिन वह पूरी नहीं कर सका। भर्ती में अलीगढ़ व अतरौली के 8175 अभ्यर्थी आए थे, लेकिन पंजीकरण 5544 ने ही कराया था। शारीरिक क्षमता की जांच के बाद 3708 अभ्यर्थी दौड़ के लिए योग्य माने गए।

गभाना व इगलास के युवकों ने आज लगाई दौड़

सेना भर्ती प्रक्रिया मथुरा के ईगल ग्राउंड पर चल रही है। इसके लिए अलीगढ़ के कुल 25 हजार युवकों ने आवेदन किया है। 18 नवंबर को गभाना व इगलास और 19 नवंबर को खैर के अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होना है।

दस्तावेजों की मूल कॉपी ही मान्य

सेना के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी दस्तावेजों की मूल कॉपी साथ लाएं। छायाप्रति मान्य नहीं होगी। उन्होंने धोखा देकर रुपये ऐंठने वाले लोगों से बचने की अपील की है। कहा है कि कोई भी जालसाज धांधली कर भर्ती नहीं करा सकता। अभ्यर्थी अपनी मेहनत पर भरोसा करें और किसी जालसाज के चक्कर में न आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.