अलीगढ़ में चला अभियान, 57 लापता हिस्ट्रीशीटर तलाशे; 33 पुलिसकर्मी पुरस्कृत
अलीगढ़ पुलिस ने लापता 57 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान चलाकर किया, जिसके लिए 33 पुलिसकर्मियों को एसएसपी नीरज जादौन ने ...और पढ़ें
-1789458456141_m.webp)
अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश और उनके सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान में अलीगढ़ पुलिस ने 57 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया है। इनकी तलाश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 पुलिसकर्मियों को एसएसपी नीरज जादौन ने सोमवार देर रात नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश कर उनका सत्यापन कराने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर पर एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश के लिए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 33 पुलिसकर्मियों ने कुल 57 लापता हिस्ट्रीशीटरों को तलाश कर उनका सत्यापन कराया। पुलिस के अनुसार, इन हिस्ट्रीशीटरों के वर्तमान ठिकाने और स्थिति की जानकारी जुटाई गई है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सम्मानित किया।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए अपराधियों की निगरानी और उनके सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
