Move to Jagran APP

रोजगार का एक बेहतर विकल्प है कृषि, लाभ उठाएं किसान Hathras News

कृषि रोजगार का एक बेहतर माध्यम है। कृषि क्षेत्र में किए जा रहे सुधाराें से खेती की दशा व दिशा दोनों में ही सुधार आ रहा है। कृषि क्षेत्र में हो रहे प्रयोगों से भी खेती में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 02:11 PM (IST)
रोजगार का एक बेहतर विकल्प है कृषि, लाभ उठाएं किसान Hathras News
हाथरस में कृषि विज्ञान केंद्र पर फसलों के बारे में किसानों को जानकारी देते केवीके के अधक्ष डा. रामपाल्ट।

हाथरस, जागरण संवाददाता । कृषि, रोजगार का एक बेहतर माध्यम है। कृषि क्षेत्र में किए जा रहे सुधाराें से खेती की दशा व दिशा दोनों में ही सुधार आ रहा है। इससे पैतृक खेती की परंपरा भी टूट रही है। कृषि क्षेत्र में हो रहे प्रयोगों से भी खेती में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नियमों का पालन करते की गई खेती किसानों की आय दोगुनी कर रही है। किसानों को बेहतर खेती करने का प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संस्थान के परिसर में किया गया। इसका विषय स्वरोजगार व उत्तम साधन कृषि रखा गया। 

loksabha election banner

किसानों के नजदीक पहुंच रहीं सुविधाएं

अब किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी उनके नजदीक न्याय पंचायत स्तर पर दिए जा रहे हैं। इसके लिए किसान पाठशाला, गोष्ठी, कार्यशाला व सेमीनार का आयोजन भी ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है।

आनलाइन विशेषज्ञों का मिल रहा मार्गदर्शन

कृषि करने के तरीकों में बदलाव आया है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों ने नए-नए तरीके ईजाद किए हैं। इससे परंपरागत खेती करने का मिथक भी टूटा है। अलग तरह से फसलें उगाने के लिए किसान प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। कृषि संबंधित विभागों द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर व वेबसाइट शुरू कर रखी हैं। इनके द्वारा किसान घर बैठे ही सलाह व प्रशिक्षण आनलाइन ले सकते हैं।

जैविक खेती से मिलेंगी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. रामपलट बताते हैं कि कृषि में कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग जमीन की उर्वरता को नष्ट कर देता है। इससे उगाई गई फसलें भी जनस्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती है। इससे बचने के लिए किसान फसलों को उगाने में जैविक खाद व जैविक कीटनाशकों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पैदावार बढ़ने के साथ पोषकतत्वों से भरपूर फसल भी मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.