Move to Jagran APP

हाथरस अड्डा पर शव रखकर आगरा रोड किया जाम, प्रदर्शन-नारेबाजी Aligarh News

सपा नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे सचिन का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब घर ले जाया जा रहा था तभी लोगों का गुस्सा फूट गया। हाथरस अड्डा पर शव रखकर जाम लगा दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 12:07 PM (IST)
हाथरस अड्डा पर शव रखकर आगरा रोड किया जाम, प्रदर्शन-नारेबाजी Aligarh News
हाथरस अड्डा पर शव रखकर आगरा रोड किया जाम, प्रदर्शन-नारेबाजी Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: सपा नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे सचिन का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब घर ले जाया जा रहा था, तभी लोगों का गुस्सा फूट गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथरस अड्डा पर शव रखकर जाम लगा दिया। सपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थे। बीजेपी हाय-हाय के साथ पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। हत्यारों को फांसी देने, परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और शस्त्र लाइसेंस देने की मांगों को लेकर एक घंटा तक प्रदर्शन किया। इससे आगरा रोड पर जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। अफसरों के भरोसा देने के बाद ही लोग शव ले जाने को सहमत हुए।

loksabha election banner

यह है मामला

सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड पर होली चौक के पास सोमवार रात करीब आठ बजे सपा नेता पूरनमल प्रजापति व भाजपा नेता ईश्वरचंद के बेटे सचिन उपाध्याय उर्फ पाली के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव व फायङ्क्षरग में पूरनमल के बेटे सचिन की जान चली गई। मंगलवार दोपहर सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब तीन बजे शव को जब घर ले जाया जा रहा था तभी लोगों को इसकी जानकारी हो गई। शव के आने से पहले ही मोहल्ला व आसपास के लोग हाथरस अड्डे पर पहुंच गए। शव आते ही लोगों ने हाथरस अड्डे पर जाम लगा दिया। यहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस से शव को उतारकर सड़क पर रख लिया। शव को देखकर परिवार की महिलाओं की चीख निकल पड़ी। हर किसी की आंखों में आंसू थे।

भाजपा राज में पनप रहे गुंडे

धरने पर बैठे लोगों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपितों को फांसी। दो, बीजेपी हाय-हाय, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लोगों ने कहा कि भाजपा राज में गुंडे पनप रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन असहाय है।

शस्त्र लाइसेंस की मांग

ज्ञापन में प्रशासन से परिवार के सदस्य को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। परिवार को दबंगों से खतरा है। ऐसे में बचाव के लिए यह मांग रखी गई।

शहर विधायक को बुलाने पर अड़े

लोगों के बीच चर्चाएं थीं कि पाली व उसके भाइयों पर शहर विधायक संजीव राजा के दम पर दबंगई करते है। ऐसे में नारेबाजी के दौरान भीड़ शहर विधायक संजीव राजा को वहां बुलाने पर अड़ गई। इस पर सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को समझाया।

सचिन के पिता ने कहने पर हटी भीड़

प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। सपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद भी लोग हटने को तैयार नहीं थे। इस पर सचिन के पिता पूरनमल प्रजापति ने भीड़ को समझाया कि हमने ज्ञापन दे दिया। अब प्रशासन को अपना काम करने दीजिये। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार

जाम खोलने के बाद अवतार नगर लौटते वक्त महेंद्र नगर और पला में हजारों लोगों के चलते पूरी गली भर गई। यहां से जब सचिन का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम श्मशानघाट में सचिन का अंतिम संस्कार हुआ। यहां कांग्र्रेस नेता विवेक बंसल, पूर्व विधायक जफर आलम समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

चारों ओर लगा भयंकर जाम

प्रदर्शन के चलते चंद मिनटों में ही हाथरस अड्डे के चारों तरफ लंबा जाम लग गया। गांधीपार्क बस स्टैंड, अचल, आगरा रोड, महेंद्र नगर से आने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कई थानों के फोर्स पहुंचा। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी आधा घंटा पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत पड़ी।

वर्चस्व की जंग में गई जान

सचिन उर्फ पाली के पिता ईश्वरचंद उपाध्याय भाजपा नेता हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, बेटा पाली इलाके में अक्सर लोगों के साथ झगड़े फसाद करता रहता है। होली चौक में भी पहले कई लोगों से मारपीट कर चुका है। सïट्टा खेलने वालों को संरक्षण देता है। पाली को पुलिस ने पहले भी सïट्टेबाजी में गिरफ्तार किया है। इधर, सपा नेता पूरनमल प्रजापति का इलाके में अच्छा नाम है। विवाद के दौरान जब उनसे मारपीट हुई तो उनके पक्ष के लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। पहले जमकर पाली पक्ष के लोगों की पिटाई की गई। इसके बाद पाली के सिर पर खून सवार हुआ और उसने सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.