Move to Jagran APP

अलीगढ़ बवाल के बाद जोन में हाई अलर्ट,एडीजी अजय आनंद ने डाला डेरा Aligarh news

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर बवाल के बाद जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जोन की साइबर सेल सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:31 PM (IST)
अलीगढ़ बवाल के बाद जोन में हाई अलर्ट,एडीजी अजय आनंद ने डाला डेरा Aligarh news
अलीगढ़ बवाल के बाद जोन में हाई अलर्ट,एडीजी अजय आनंद ने डाला डेरा Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]: नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर  बवाल के बाद जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जोन की साइबर सेल सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए वहां फोर्स तैनात किया गया है। एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने अलीगढ़ पहुंचकर हालातों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से दिन में पांच बार बात की। ऊपरकोट पर शांति बनी रही। पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैगमार्च किया। यहां की कोतवाली में सीसीटीवी कैमरा तोडऩे पर एक और मुकदमा आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। रविवार से अब तक यह 13वां मुकदमा है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर निगरानी सेल सक्रिय

अलीगढ़ में सीएए के विरोध में दो महीने पहले बवाल हुआ था। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण करने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। रविवार को अलीगढ़ के उपर कोट इलाके में फैली अफवाह के  बाद फिर बवाल हो गया है। इस घटना के बाद आगरा समेत जोन के अन्य जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर के मिश्रित आबादी वाले कई इलाकों में अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।  निगरानी सेल भी सक्रिय हो गया है। वह सोशल मीडिया में दिल्ली और अलीगढ़ बवाल से संबंधित पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। ऊपरकोट पर शांति बनी रही। पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैगमार्च किया। साथ ही अधिकारियों ने उन बारीकियों को देखा जो इलाके संवेदनशील हैं।

जोन के सभी जिलों में अलर्ट

एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि अलीगढ की घटना के मद्देनजर जोन के सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। निगरानी सैल पूरी तरह से सक्रिय है। पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.