हाथरस में युवक की हत्या कर शव बंबे में फेंका Hathras News
सादाबाद में सुबह जारऊ बंबा में एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बिस्तर के साथ पड़ा हुआ था जिसको देखकर हत्या कर यहां फेंके जाने की चर्चाएं हैं।
हाथरस (जेएनएन)। सादाबाद में सुबह जारऊ बंबा में एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बिस्तर के साथ पड़ा हुआ था, जिसको देखकर हत्या कर यहां फेंके जाने की चर्चाएं हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
टहलने जाने वाले लोगों को मिली जानकारी
आगरा-अलीगढ़ हाईवे से गांव जारऊ के लिए ङ्क्षलक मार्ग है। इसी ङ्क्षलक मार्ग के सहारे बंबा भी है। हाईवे से 200 मीटर दूर ङ्क्षलक मार्ग पर बंबा के किनारे सुबह टहलने जाने वाले लोगों को जब अचानक बदबू का अहसास हुआ तो आसपास के लोगों में चर्चा फैली। लोग किसी मरे जानवर की बदबू समझ रहे थे। जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि अन्नू चौहान मौके पर पहुंचे और देखा तो बंबे में कुछ बिस्तर व कपड़े पड़े हुए थे, वहीं से बदबू आ रही थी। जब कपड़ों को हटाकर देखा तो वहां एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था। शव एक युवक का था, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास थी। बंबे में शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
प्रधान के प्रतिनिधि ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि अन्नू चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करीब 40 वर्षीय युवक जींस और शर्ट पहने हुए था। उसके दाएं हाथ का कुछ हिस्सा नहीं था। युवक की हत्या हुई या और कुछ और मामला है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम होगा।