आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाथरस का हर्ष चौधरी पहुंच गया मुंबई? जानिए सच
सासनी तहसील में तैनात लिपिक का बेटा शनिवार से लापता था। स्कूल से वह घर नहीं पहुंचा था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
हाथरस (जेएनएन)। सासनी तहसील में तैनात लिपिक का बेटा शनिवार से लापता था। स्कूल से वह घर नहीं पहुंचा था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि किशोर मलाड स्टेशन पर घूमता मिला है। देर शाम परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।
हाथरस से ऐसे हुआ था लापता
राहुल ङ्क्षसह निवासी गांव फुसकरा, मुरसान वर्तमान में तहसील सदर कैंपस में रह रहे हैं। उनका बेटा हर्ष चौधरी बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9-ए का छात्र है। शनिवार को स्कूल की शिक्षिका ने फोन कर हर्ष की मां रजनी से शिकायत की थी। काम पूरा न करने पर उन्हें स्कूल भी बुलाया गया था। स्कूल में मां ने हर्ष को डांट दिया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। तब से परिवार के लोग हर्ष की तलाश में जुटे थे।
मुंबई में भटक रहा था छात्र
इधर हाथरस गेट पुलिस भी मामला दर्ज कर छात्र की तलाश में जुटी थी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। हर दिन के साथ परिजनों की ङ्क्षचता बढ़ती जा रही थी। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही थी। मंगलवार की शाम को जब मुंबई के मलाड थाना पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मलाड पुलिस ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला है। पूछताछ में छात्र ने अपना नाम-पता व परिजनों का फोन नंबर दिया। खबर मिलते ही पिता राहुल ङ्क्षसह ने हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी।हर्ष के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।