अलीगढ़ में अगवा कर लाई गई महिला से दुष्कर्म
अलीगढ़ : गभाना थाना क्षेत्र के गाव मढ़ौला में शुक्रवार की रात एक युवक फैक्ट्री में काम करने
अलीगढ़ : गभाना थाना क्षेत्र के गाव मढ़ौला में शुक्रवार की रात एक युवक फैक्ट्री में काम करने वाली साथी महिला को अगवा कर गांव ले आया और तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे तमंचा बरामद किया गया है।
देहलीगेट क्षेत्र में रहने वाली महिला साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में काम करती है। इसी फैक्ट्री में गभाना क्षेत्र के गाव मढोला निवासी देवेश पुत्र रेशमपाल भी काम करता था। महिला का कहना है कि देवेश उसे ट्रेन में अलीगढ़ आने की बात कहकर रेलवे स्टेशन ले आया। यहां से वह बाइक पर घर छोड़ने के बहाने उसे अपने गाव ले आया और ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इसके बाद दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला ने शनिवार की सुबह वहा से गुजर रहे किसी व्यक्ति को सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोठरी में बंद महिला को बाहर निकाला और गांव से ही देवेश को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर देवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव ने बताया कि एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस गांव भेजी गई और महिला को बंधन मुक्त कराया गया। बाद में गांव में दबिश देकर देवेश को गिरफ्तार किया गया है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।