Move to Jagran APP

आधार लिंक होने पर ही मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ, अलीगढ़ में अब तक 20 हजार लाभार्थियों के लिंक हुए आधार

वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए अब आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अलीगढ़ में अब तक करीब 20 हजार लाभार्थियों ने आधार लिंक करवा लिया है। जो लोग आधार लिंक नहीं कराएंगे उनकी किस्त जारी नहीं होंगी।

By Aqib KhanEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 01:18 PM (IST)
आधार लिंक होने पर ही मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ, अलीगढ़ में अब तक 20 हजार लाभार्थियों के लिंक हुए आधार
अलीगढ़ में अब तक 20 हजार लाभार्थियों के लिंक हुए आधार

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में अब आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। जिले में अब तक 20 हजार के करीब लाभार्थियों ने आधार लिंक करवा लिया है। अब इन्हें वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहली किस्त का इंतजार है। हालांकि, अफसरों का दावा है कि सभी लाभार्थियों के आधार लिंक होने पर किस्त जारी होंगे। मई तक शासन स्तर पर इंतजार किया जा रहा है। जो लोग आधार लिंक नहीं कराएंगे, उनकी किस्त जारी नहीं होंगी। विभागीय अफसर आधार लिंक की संख्या बढ़ाने को कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

loksabha election banner

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अब आधार होने पर ही भुगतान मिलेगा। ऐसे में सभी लाभार्थियों को न सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल पर आधार को अपलोड करना होगा, बल्कि पेंशन वाले खाते से संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार विवरण की छाया प्रति जमा भी करनी होगी।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से कई दिन पहले इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में अब तक करीब 20 लाभार्थियों के आधार लिंक हो गए हैं। अन्य भी सभी लाभार्थियों से अपील है कि पेंशन धारक अपना आधार लिंक करा लें। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 61.71 हजार पेंशनर हैं। इनको सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रुपये पेंशन दी जाती है।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पारदर्शिता के लिए यह आदेश जारी हुआ है। पेंशन में आधार लिंक से पारदर्शिता आएगी। एक लाभार्थी एक ही योजना का लाभ ले सकेगा। अब तक कई बार लाभार्थी से एक से अधिक पेंशन योजना का लाभ लेते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.