यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aligarh News: फोन करने से मना किया तो दूसरे धर्म के युवक ने छात्रा से कर दी छेड़छाड़
हरदुआगंज कई माह से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहे पड़ोसी गांव के मुस्लिम युवक को फटकार लगाने पर ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। हरदुआगंज कई माह से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहे पड़ोसी गांव के दूसरे धर्म के युवक को फटकार लगा दी। इसके बाद दबंग युवक छात्रा के घर जा पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। मामले में छात्रा की मां ने छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है।
यह है मामला
हरदुआगंज थाने के साधू-आश्रम क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव में आम के बाग की रखवाली करने के समय गांव बुढ़ासी के शाहरुख पुत्र अंसार ने किसी तरह से बेटी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया तथा बीए की छात्रा बेटी को फोन कर परेशान करने लगा। मना करने के बाद भी उसकी हरकत बंद न होने से बेटी के मन में डर व्याप्त हो गया।
आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
बताया कि बेटी को झांसे में न आते देख 16 सितंबर को शाहरुख उसके घर पहुंच गया, जहां बेटी को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकाया। कई दिनों से गुमसुम रह रही बेटी से पूछने पर उसने पूरा वाक्या मां को बताने पर शनिवार को थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। एसएचओ बृजपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।
