राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं, महिला अपराध का गिरा ग्राफ
राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि भाजपा शासन में महिला अपराध का ग्राफ गिरा है।
हाथरस (जेएनएन)। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि भाजपा शासन में महिला अपराध का ग्राफ गिरा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों में महिला अपराधों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाती थी। पूर्व की दोनों सरकारों ने महिला अपराधों में कार्रवाई की बजाय उन्हें छिपाने का काम किया था। भाजपा ने महिला अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
टूटते परिवारों पर व्यक्त की चिंता
आयोग की सदस्य पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई केंद्र में पत्रकारों से मुखातिब थीं। तेजी से टूटते परिवारों के प्रति ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति से बिमुखता ही परिवार टूटने की बड़ी वजह है। यदि हम अपनी संस्कृति के अनुरूप आचरण करेंगे तो परिवार टूटने की नौबत नहीं आएगी।
महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं
आयोग सदस्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। महिलाएं घर बैठे आयोग के वाट््सएप नंबर 6306511708 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। लखनऊ से इस नंबर पर मॉनीटङ्क्षरग होगी और कार्रवाई भी। उत्तर प्रदेश मेंं महिला अपराध का ग्राफ गिरा है। महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वे डटकर सामना करें। प्रदेश सरकार अपराधियोंं पर लगाम कस रही है।
तीन शिकायतें पहुंचीं
महिला जनसुनवाई केंद्र में तीन शिकायतें पहुंचीं, जिनमें एक वाद न्यायालय में विचाराधीन था, जबकि दो अन्य शिकायतें पारिवारिक उत्पीडऩ की थीं। इन दोनों मामलों में आयोग सदस्य दीक्षित ने संबंधित अफसरों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दोपहर 11 से दो बजे तक आयोग सदस्य ने समस्याएं सुनीं।