अलीगढ़ में बड़ा हादसा, बच्ची की मौत से भड़की भीड़ ने लैपर्ड की बाइक में लगाई आग
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा स्कूल। अपनी मां के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची को को ट्रक न रौंद दिया।
अलीगढ़ (जेएनएन)। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा स्कूल। अपनी मां के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची को को ट्रक न रौंद दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोग सड़क पर आ गए और करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया और जाम खुलवाया।
गड्ढे व ऊंची-नीची सड़क होने से हुआ हादसा
हादसा करीब आठ बजे हुआ। सुरेंद्र नगर निवासी छात्रा वंशिका उपाध्याय (8) गगन पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। इसी स्कूल में उसकी मां टीचर है। दोनों स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। सड़क पर गड्ढा होने के चलते स्कूटी को गिरने से बचाने के प्रयास में हादसा हो गया।
सिपाहियों से हुई धक्का-मुक्की
हादसे से भड़के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लैपर्ड 41 के सिपाहियों ने इन्हें समझाने की कोशिश की, मगर आक्रोशित भीड़ ने सिपाहियों से धक्का-मुक्की कर इनकी बाइक में आग लगा दी। खबर पाकर पुलिस बल के साथ पहुंचे एएसपी नीरज जादौन, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार बताया जा रहा है। एएसपी ने बताया स्थिति नियंत्रण में है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सोमना ओवरब्रिज पर बरातियों की बस पलटी
गभाना में सोमना खैर मार्ग पर सोमना ओवरब्रिज पर बीती रात बरातियों की बस पलट गई। गनीमत रही कि बस ब्रिज से नीचे रेलवे लाइन पर नही गिरी। हादसे में बस में छह यात्री मामूली रूप से चुटैल हुए हैं। बरात गौंडा से बुलंदशहर के सलेमपुर वापस जा रही थी।
रात हुआ हादसा
रात करीब 1: 30 बजे सोमना ओवरब्रिज पर किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अशोक, कालू, विजयपाल, अजय, सतीश निवासीगण सलेमपुर व दो अन्य मामूली रूप से चुटैल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से इलाज के बाद घर चले गए।
फौजी की हादेस में मौत
गांव कारस निवासी सेना में सेवारत मनीष रावत (28) की रात अलीगढ़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अलीगढ़ में घर बनवा रहा था। इसके चलते छुट्टी लेकर आया था।