यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुनाव.. खटीक महासंघ ने रैली निकाली

वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़ : अखिल भारतीय खटीक महासंघ ने गुरुवार को वाहन रैली निकाली और सपा प्रत्याशियों का जिताने की अपील की।
रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए सपा कार्यालय क्वार्सी बाईपास पहुंची जहां सपाइयों ने रैली का स्वागत किया। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकम सिंह सूर्यवंशी ने सपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे वाहन रैली को महासंघ के कार्यालय बरौला जाफराबाद से शुरू हुई जिसे हरी झंडी एमएलसी ख्वाजा हलीम ने दिखाई। ये वाहन रैली विभिन्न मार्ग से होते हुए सपा के क्वार्सी बाईपास पहुंची जहां एमएलसी ख्वाजा हलीम की मौजूदगी में महासंघ के सभी सदस्यों ने सपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। बता दें कि श्री सूर्यवंशी अपने तमाम समर्थकों के साथ पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सपा में आस्था व्यक्त कर चुके हैं। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष चित्रा सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष लता सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष किशोर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कौलेश कुमार, महासचिव बिजेंद्र सिंह, अरविंद कुूमार, राजू सिंह, राजेश कुमार, कपिल कुमार, हरपाल सिंह, अखिलेश प्रधान, ओमप्रकाश, हरपाल सिंह, पुनीत कुमार, ओमप्रकाश सांवरिया, संदीप सूर्यवंशी थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
