नौनिहालों की सांस्कृतिक प्रस्तुति में देशभर के रंग
(51, 52, 53, 54, 56, 57, 5
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : रेनबो इंटरनेशनल प्ले स्कूल ने शुक्रवार को छठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इसमें नन्हे-मुन्नों ने देश के सभी राज्यों के परिवेश और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को कुछ ही मिनटों में देशाटन करा दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य की प्रस्तुति मन मोहने वाली थी। पंजाब में होने वाली शादी की जीवंत प्रस्तुति पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावक अपने नौनिहालों की प्रस्तुति को मोबाइल कैमरे में कैद करने से नहीं रोक पाए। इस दौरान अनुशासन और उपस्थिति, समयपालन के अलावा विभिन्न कलाओं में माहिर बच्चों को सम्मानित किया गया।
रामघाट रोड स्थित आभा रीजेंसी होटल में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी एसबी सिंह, दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी नवीन सिंह पटेल, डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने अतिथियों का स्वागत गीत से स्वागत किया। एलकेजी के बच्चों ने दुर्गास्तुति की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
मुख्य अतिथि एडीएम सिटी एसबी सिंह ने संदेश दिया कि बच्चों से उनका बचपन न छीनें, उन्हें प्राकृतिक तरीके से सिखाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों के सामने सवाल रखा कि क्या अपने बच्चे को प्राकृतिक रूप से विकसित कर रहे हैं। दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी नवीन सिंह पटेल ने कहा कि अभिभावक बच्चों को टाइम पास करने के लिए मोबाइल न थमाएं और खुद भी सोशल मीडिया से बचते हुए बच्चों के लिए समय निकालें। उन्हें प्रेरक कहानियां और कविताएं सुनाएं और उन्हें वहीं दिखाएं जो उनके जीवन में काम आए। संचालन कनिका व मनीरथ ने किया। निदेशिका ऋतु अग्रवाल ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान टीवी गुप्ता, खुर्रम अली, पुनीत, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
ये बच्चे हुए सम्मानित
क्लास चेरी ए- सबसे अधिक नियमित उपस्थिति व समय पालन में अंश सरीन, सबसे अधिक अनुशासन पालन में रंक्षित अग्रवाल, साल में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक गतिविधि में अरव त्रिपाठी, सबसे अधिक सक्रियता में मनीत कौर व आदविक गर्ग, सबसे अधिक कला गतिविधि में हर्षी प्रकाश, स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर आर्य कक्कड़।
क्लास चेरी बी- सबसे अधिक नियमित उपस्थिति व समय पालन में समृद्धि जैसवाल, सबसे अधिक अनुशासन पालन में पलक वाष्र्णेय, साल में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक गतिविधि में दक्ष गुप्ता, सबसे अधिक सक्रियता में सिद्धार्थ बोथरा, सबसे अधिक कला गतिविधि में गुरसीरत कौर, स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर विहान मनूजा व इशान गुलाठी।
क्लास स्ट्राबेरी-ए -
सबसे अधिक नियमित उपस्थिति व समय पालन में शोनया अरोरा, सबसे अधिक अनुशासन पालन में हानिया जफर, साल में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक गतिविधि में अन्या पचौरी, सबसे अधिक सक्रियता में आइजा जफर, सबसे अधिक कला गतिविधि में राम्या मित्तल, स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर शिवेंद्र सिंह, आरना गर्ग व हर्षिका अरोरा।
क्लास स्ट्राबेरी-बी -
सबसे अधिक नियमित उपस्थिति व समय पालन में आदित्या सिंह, सबसे अधिक अनुशासन पालन में ग्रेशा अग्रवाल, साल में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक गतिविधि में कृतार्थ दुआ, सबसे अधिक सक्रियता में प्रनिका शर्मा, सबसे अधिक कला गतिविधि में सात्विक भल्ला, स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर परिधि मित्तल।
क्लास एलकेजी में-
सबसे अधिक अनुशासन पालन में आध्या अग्रवाल, साल में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक गतिविधि में योवियाना गुप्ता व कृषिव अग्रवाल, सबसे अधिक सक्रियता में दीक्षा वर्मा और स्कूल की सभी गतिविधियों में वंशिका गुप्ता।
--