Move to Jagran APP

अलीगढ़ में 46 लाख पौधों का होगा रोपण, तैयारियों में जुटे विभाग

हर साल की तरह इस बार भी पौधारोपण को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। पांच जुलाई से पौधारोपण की शुरुआत होगी। इसमें लगातार तीन दिन तक पौधे लगाए जाएंगे। जिले में इस बार कुल 46 लाख पौधों का रोपण होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 02:22 PM (IST)
अलीगढ़ में 46 लाख पौधों का होगा रोपण, तैयारियों में जुटे विभाग
अलीगढ़ में इस बार कुल 46 लाख पौधों का रोपण होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। हर साल की तरह इस बार भी पौधारोपण को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। पांच जुलाई से पौधारोपण की शुरुआत होगी। इसमें लगातार तीन दिन तक पौधे लगाए जाएंगे। जिले में इस बार कुल 46 लाख पौधों का रोपण होगा। इनमें वन विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास समेत सभी सरकारी विभाग शामिल हैं।नगर निगम व एडीए को भी पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। सभी विभागों से पौधों की डिमांड की गई है। वन विभाग ने भी पौधारोपण कार्यक्रम की सफलता के लिए कंट्रोल रूम संचालित कर दिया गया है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक इसका संचालन हो रहा है।

loksabha election banner

अधिक से अधिक हो पौधों का संरक्षण

डीएफओ दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश भर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 35 करोड़ पाैधे लगाए जाने हैं। जिले को कुल 46 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पहले चरण में पांच से सात जुलाई के बीच पौधारोपण का अभियान चलेगा। इसके बाद 15 अगस्त को भी जिले में पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग समेत सभी विभागों ने पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। दो जुलाई तक सभी विभागों को पौधों के लिए डिमांड देनी है। ग्रामीणों का भी इस अभियान में सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की वन विभाग की सरकारी नर्सरियों में फिलहाल 49 लाख पौधे हैं। उद्यान विभाग की नर्सरी में भी ढाई लाख पौधे हैं। उन्होंने बताया कि नर्सरियों से क्यूआर कोड से पौधों का उठान होगा। इससे जरूरत के हिसाब से ही पौधे मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी विभागों की ओर के संयुक्त प्रयास से सफल होगा। पौधारोपण की जियो टैगिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में पौधा लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी की जाएगी। सीडीओ का मकसद है कि अधिक से अधिक पौधाें का संरक्षण किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.