Live Aligarh Coronavirus News Update: पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी समेत 43 संक्रमित, 20 डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह तेजी ज्यादा सैंपल लिए जाने के बाद आई है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह तेजी ज्यादा सैंपल लिए जाने के बाद आई है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज, एंटीजन टेस्ट, सरकारी व निजी लैब से 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी, पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी ऑफिस में तैनात 45 वर्षीय पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव है। 20 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 314 हो गई है। 920 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 26 की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल 1260 संक्रमित हुए हैं।
ये मिले संक्रमित
धनीपुर में एक ही परिवार की 23 वर्षीय महिला व 73 वर्षीय बुजुर्ग, 37 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, दीनदयाल अस्पताल परिसर में रहने वाले 32 वर्षीय कर्मचारी, रामघाट रोड शिवाजीपुरम का 48 वर्षीय व्यक्ति, खैर के मोहल्ला मौर्य नगर का 55 वर्षीय व्यक्ति, अतरौली की 60 वर्षीय महिला, दीप नगर जट्टारी का 30 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला, पला साहिबाबाद 28 वर्षीय युवक, नगला मसानी की 23 वर्षीय युवती, सर्वोदय नगर पीएसी का 27 वर्षीय युवक, आगरा रोड एडीए कॉलोनी विकास नगर के 62 वर्षीय बुजुर्ग, सुरक्षा विहार में एक ही परिवार 33 वर्षीय युवक, उसकी 30 वर्षीय पत्नी व 10 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। ब्रह्मनपुरी का 64 वर्षीय व्यक्ति, न्यू नाज अपार्टमेंट में दो महिलाएं संक्रमित हैं। खैर की पीपल मंडी का 35 वर्षीय युवक व उसकी पांच वर्षीय बेटी, सागर कांप्लेक्स का 52 वर्षीय व्यक्ति, चंडौस का 43 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय नवयुवती, 16 वर्षीय किशोर, धौर्रा माफी के 80 वर्षीय बुजुर्ग, लोधा का 34 वर्षीय युवक, अहमदनगर दौदपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, रघुवीरपुरी का 39 वर्षीय व्यक्ति, जाकिर नगर की 25 वर्षीय महिला, अतरौली के गांव सुरजावली का 37 वर्षीय युवक व उसकी 15 वर्षीय बेटी, अतरौली के विष्णुपुरी का 48 वर्षीय व्यक्ति, निसारपुर अतरौली की 13 वर्षीय बालिका व 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। शहर से लेकर देहात तक मरीज सामने आ रहे हैैं