Move to Jagran APP

Unlock: हाथरस में रामायण का पाठ कराने पर 40 लोगों पर मुकदमा

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अधिकारी लगातार शारिरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील लोगों से कर रहे हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 04:49 PM (IST)
Unlock: हाथरस में रामायण का पाठ कराने पर 40 लोगों पर मुकदमा
Unlock: हाथरस में रामायण का पाठ कराने पर 40 लोगों पर मुकदमा

हाथरस [जेएनएन ]:  उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अधिकारी लगातार शारिरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील लोगों से कर रहे हैं।  इसके बाद भी लोगों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसका एक उदहारण गुरुवार की रात को हाथरस जंक्शन के गांव महो में देखने को मिला। जहां बिना किसी अनुमति के रामायण का पाठ किया जा रहा था। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन की पुलिस हरकत में आ गयी।

loksabha election banner

रामायण पाठ बंद काराया

इंस्पेक्टर विनोद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुँच गए। उन्होंने तत्काल रामायण का पाठ बंद कराया। रामायण का पाठ बंद होते ही खलबली मच गई। कई लोग वहां से खिसक गए। पुलिस आयोजक को हिरासत में लेकर कोतवाली  आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि  बीती रात रामायण का पाठ हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत ग्राम महौ में बिना किसी अनुमति के रामायण का पाठ किया जा रहा था । जिसमे लोगो के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नही हो रहाा था। आयोजक भगवान सिंह पुत्र लेखराज सहित 40 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ  धारा 188/269 में मुकदमा लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.