Move to Jagran APP

एक झटके में 370 हट गई, राम मंदिर की पड़ी नींव : स्वतंत्रदेव Aligarh News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संगठन के शिल्पी की तरह नजर आए। उन्होंने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को एक कुम्हार की तरह गढ़ा। कुछ जगहों पर वह गरम हुए तो बाद में वह सहज और सरल भी नजर आए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 10:33 AM (IST)
एक झटके में 370 हट गई, राम मंदिर की पड़ी नींव : स्वतंत्रदेव Aligarh News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संगठन के शिल्पी की तरह नजर आए।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संगठन के शिल्पी की तरह नजर आए। उन्होंने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को एक कुम्हार की तरह गढ़ा। कुछ जगहों पर वह गरम हुए तो बाद में वह सहज और सरल भी नजर आए। उन्होंने बूथ अध्यक्ष की ताकत बताई। कहा, बूथ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच सकता है। यह सिर्फ भाजपा में है। हालांकि, बजट के मौके पर उन्होंने उस विषय पर मीडियाकमियों से ज्यादा बात नहीं की। सिर्फ यही कहा कि बजट गांव-गरीब, किसान, मजदूर और युवा सभी के उन्नति वाला बजट है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इन्कार कर दिया। कांग्रेस पर जमकर बरसे। 

loksabha election banner

 बूथ पर छह पदाधिकारी बाकी सदस्य हों

स्वतंत्रदेव सिंह रविवार रात नाै बजे अलीगढ़ आए थे। सोमवार सुबह सात बजे रामबाग कालोनी में स्वच्छता अभियान में पहुंच गए। यहां घर-घर लोगों से पाॅलीथिन छोड़ने की अपील की। रामघाट रोड पर दीनदयाल अस्पताल के पास मंडल मंत्री अजीत चौधरी की चाय की दुकान पर चाय पी। सुबह 11 बजे जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में बूथ समिति को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नियमित बैठकें होनी चाहिए। बूथ पर छह पदाधिकारी बाकी सदस्य हों। पंडित दीनदयाल और अटलजी की तरह कार्यकर्ताओं का निर्माण करें, जिससे आज का बूथ अध्यक्ष कल का प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सके। स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस पर भी वार किया। कहा, सोनिया गांधी गला फाड़कर कहती थीं कि मुस्लिम आतंकी हो सकते हैं तो हिंदू आतंकवादी भी हो सकते हैं। मगर, एक झटके में 370 हट गई। राम मंदिर की नींव रख दी गई। यह सब मोदी की बदौलत हुआ है।

पार्टी का अपमान कतई बर्दास्त नहीं 

भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। मेरा कोई अपमान करेगा तो सह लूंगा, मगर पार्टी का अपमान कतई बर्दास्त नहीं करूंगा। भाजपा अंतिम पायदान तक की बात करती है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने वार्ड अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, पार्षद, मोर्चा के अध्यक्षों को भी संबोधित किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने के लिए कहा। बैठक में वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद सतीश कुमार गौतम, अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद गुप्ता आदि थे। अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने आभार जताया। संचालन महामंत्री वैभव गौतम ने किया। बैठक में पूनम बजाज, हेमंत राजपूत, ठा. श्यौराज इं. राजीव शर्मा, अनीता जैन, इं. जग मोहन गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मनीष राय, वीएस पाल, यतेंद्र बाईके, संजय गोयल, प्रदीप ठाकुर, कृष्णा गुप्ता, कुशल पाल सिंह, मनोज शर्मा, हेमवंत चौहान, रीता राजपूत, सुधा सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, राम सिंह आर्य, रवि राज सक्सेना, जितेंद्र तोमर, मंजू सैनी, यतिन दीक्षित, संदेश राज, पुष्पेंद्र जादौन, भूपेंद्र टूटेजा, नीशू ठाकुर आदि थे। 

शहर में भव्य स्वागत 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शहर में भी तमाम लोगों के घर गए। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के राज पैलेस अावास पर नाश्ता किया। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के घर पर चाय पी। बरौली विधायक और युवा नेता विजय सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के घर जलपान किया। प्रशांत सिंघल के आवास पर भोजन किया। कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल भट्ठे वालों के घर चाय पी। कृष्णा गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को गऊ माता की सुंदर प्रतिमा भेंट की। सभी जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.