हाथरस के जमुना बाग प्रकरण में पूर्व एमएलसी मुकुल व चेयरमैन आशीष समेत 21 लोग पाबंद
जमुनाबाग की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज होती जा रही है। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अब 21 और लोगों को पाबंद किया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 09:00 AM (IST)
हाथरस, जेएनएन। जमुनाबाग की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज होती जा रही है। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अब 21 और लोगों को पाबंद किया है। इनमें पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।
यह है मामला
जमुनाबाग की जमीन को लेकर मुकुल उपाध्याय और आशीष शर्मा के बीच जंग जारी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। चार दिन पहले जमुनाबाग की जमीन पर जेसीबी से गड्ढा खोदने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस बीच बड़ा विवाद होते-होते बचा था। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला। इसके बाद से ही पुलिस की कार्यवाही जारी है। दो दिन पहले पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की थी। अब 21 लोगों को 107/16 में पाबंद किया है। एसएचओ हाथरस गेट चतर सिंह राजौरा ने बताया कि 21 लोगों को पाबंद किया गया है। अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
प्रथम पक्ष : मुकुल उपाध्याय पुत्र रामचरन उपाध्याय निवासी बामोली हाउस आगरा रोड, राकेश उपाध्याय उर्फ लक्ष्य उपाध्याय पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी हनुमान गली, सुधीर अग्रवाल पुत्र रघुनाथ अग्रवाल निवासी मोहल्ला अग्रवाल सासनी, आशू शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा निवासी आशीर्वाद धाम कॉलोनी, प्रशांत कौशिक पुत्र रिषी कुमार कौशिक निवासी साकेत कॉलोनी, लवकुश शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी नगला प्रेमा, सुशील पचौरी पुत्र अशोक पचौरी निवासी आवास विकास कॉलोनी, गुड्डा पाठक पुत्र कालीचरन निवासी फतेहपुर, इगलास, अलीगढ़, बबलू पाठक पुत्र कालीचरन निवासी फतेहपुर इगलास अलीगढ़, आशीष बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी ग्रीन कैम्पस हाथरस गेट।
द्वितीय पक्ष : आशीष शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्र्मा निवासी किला गेट, विनय शर्मा पुत्र ललिता प्रसाद शर्मा शिवलिंग रेजीडेन्सी लायर्स कॉलोनी दयालबाग आगरा, सपा के पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल पुत्र महेन्द्रपाल अग्रवाल निवासी कंचन नगर आगरा रोड, रजत अग्रवाल पुत्र देवेन्द्र अग्रवाल निवासी कंचननगर आगरा रोड, देवेन्द्र पचौरी पुत्र भगवती प्रसाद निवासी चैतन्यधाम कॉलोनी, विमल दीक्षित पुत्र बनवारी लाल निवासी नवग्रह मंदिर, प्रदीप शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद निवासी रावत कॉलोनी, जीतू शर्मा पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी विर्रा, सासनी, हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान पुत्र बाबू सिंह निवासी रमनपुर, पुनीत अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी मोहनगंज, हीरेन्द्र सिंह यादव उर्फ हीरो पुत्र श्याम ङ्क्षसह यादव निवासी नगला बाद।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें