सॉफ्टवेयर से गायब 150 प्रॉपर्टीज
अलीगढ़ : नगर निगम हाउस टैक्स अब ऑनलाइन जमा करने लगा है लेकिन सॉफ्टवेयर में खराबी सामने आ रही ह
अलीगढ़ : नगर निगम हाउस टैक्स अब ऑनलाइन जमा करने लगा है लेकिन सॉफ्टवेयर में खराबी सामने आ रही है। इसमें कई प्रॉपर्टीज गायब होने के कारण दिक्कत आ रही हैं। गायब प्रॉपर्टीज की संख्या 150 बताई जा रही है। नगर निगम में पहले हाउसटैक्स के बिल काउंटर और शिविर लगाकर जमा होते थे। अब ऑनलाइन व्यवस्था चल रही है लेकिन नए सॉफ्टवेयर में खामियां आ रही हैं। वार्ड 19 में आवास विकास कॉलोनी, महेंद्र नगर, गोपालपुरी, कृष्णापुरी, गंभीरपुरा, ईडब्यूएस, एडीए गांधी नगर, बिहारीनगर, हनुमानपुरी के इलाके आते हैं। इन इलाकों की करीब 150 प्रॉपर्टीज सॉफ्टवेयर में गायब है। इसके अलावा संपत्ति हस्तांतरण में संशोधन के बाद नाम गायब होने की शिकायत है। ब्याज मूल्यांकन में भी गड़बड़ी है। नगर निगम ने यह शिकायतें कंपनी के सामने रखी हैं। सॉफ्टवेयर को सुधारा जा रहा है।
वसूली लक्ष्य के करीब : 31 दिसंबर तक बिल जमा करने पर पांच फीसद छूट के कारण वसूली लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि तक 70 लाख की वसूली करनी थी। लगभग 69 लाख तक पहुंच गई है।
वर्जन..
खामियों को सुधारने के लिए टीम के साथ स्टाफ की मीटिंग हुई है। इसमें सुधार भी किया जा रहा है।
- संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
----