Move to Jagran APP

भाजपा के 13 मंडल अध्यक्ष घोषित, हाथरस पर संशय, इन्होंने किया आवेदन Hathras news

भाजपा ने जिले के 15 में से 13 मंडलों के अध्यक्ष बना दिए हैं। गुरुवार को लिस्ट आने के बाद जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अध्यक्षों की घोषणा की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:41 AM (IST)
भाजपा के 13 मंडल अध्यक्ष  घोषित, हाथरस पर संशय, इन्होंने किया आवेदन Hathras news
भाजपा के 13 मंडल अध्यक्ष घोषित, हाथरस पर संशय, इन्होंने किया आवेदन Hathras news

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा ने जिले के 15 में से 13 मंडलों के अध्यक्ष बना दिए हैं। गुरुवार को लिस्ट आने के बाद जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अध्यक्षों की घोषणा की। हाथरस के अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। 11 आवेदन होने के कारण अभी इस मंडल पर विचार चल रहा है।

loksabha election banner

प्रत्येक कार्यकारिणी के लिए तीन साल निर्धारित

राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के बाद भाजपा में क्षेत्रीय, जिला व मंडल स्तर पर समितियां होती हैं। इनके बाद ग्राम व शहरी केंद्र होते हैं। भाजपाई संविधान के अनुसार प्रत्येक कार्यकारिणी के लिए तीन साल निर्धारित होते हैं। इसके बाद विधिवत चुनाव होते हैं। इन दिनों भाजपा में चुनाव का दौर चल रहा है। पिछले माह मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। हाथरस मंडल से 11 आवेदन हुए थे।

ये बने अध्यक्ष

गुरुवार को जिला चुनाव अधिकारी लज्जारानी गर्ग व सह चुनाव अधिकारी हेमंत राजपूत ने मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि हाथरस जंक्शन का मंडल अध्यक्ष राजपाल ङ्क्षसह, मीतई के धर्मेंद्र उपाध्याय व ध्रुव शर्मा को सासनी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह शिवप्रताप ङ्क्षसह अगसौली, नीरज वैश्य सिकंदराराऊ, ओजवीर ङ्क्षसह राणा ऐंहन, राजवीर कुशवाह पुरदिलनगर, दीपक उपाध्याय हसायन, अनिल पाराशर सादाबाद, चौधरी हम्वीर ङ्क्षसह बिसावर, राजेंद्र ङ्क्षसह धाकरे कुरसंडा, अंशुल शर्मा सहपऊ व चौधरी हम्वीर ङ्क्षसह जाट मुरसान के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। हाथरस व रुहेरी मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। अब 16 नवंबर से जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया है।

प्रभारी मंत्री ने तीन घंटे तक ली बैठक

हाथरस जिले के प्रभारी व पंचायत राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गोशाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर वे सुबह 11.30 बजे पहुंचे। यहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों से वार्ता की। कोर कमेटी की बैठक में जनपद के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों आदि से मुलाकात की। सांसद राजवीर दिलेर, विधायक हरीशंकर माहौर, वीरेंद्र ङ्क्षसह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के कामों की समीक्षा की। उनकी समस्याएं जानीं। समाधान का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.