Move to Jagran APP

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए बनेगा 12 मीटर चौड़ा रोड

लोधा मूसेपुर में प्रस्तावित राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए पलवल-टप्पल अलीगढ़ मार्ग से 12 मीटर चौड़ा एप्रोच रोड बनेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM (IST)
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के 
लिए बनेगा 12 मीटर चौड़ा रोड
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए बनेगा 12 मीटर चौड़ा रोड

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लोधा मूसेपुर में प्रस्तावित राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए पलवल-टप्पल, अलीगढ़ मार्ग से 12 मीटर चौड़ा एप्रोच रोड बनेगा। लोक निर्माण विभाग के विश्व बैंक खंड की ओर से भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर 0.391 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। विशेष भूमि अध्याप्ति विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। तहसील के माध्यम से जल्द ही सर्वे कराकर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

prime article banner

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोधा के मूसेपुर गांव के पास बन रहे राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का भवन निर्माण प्रस्तावित है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इस विश्वविद्यालय के भवन के लिए हिसार की ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। अब कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग के विश्व बैंक खंड को जिम्मेदारी मिली है। अब पिछले दिनों इसके अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पुष्कर की ओर से विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को एक पत्र लिखा गया था। इसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए अलीगढ़-पलवल मार्ग से एप्रोच रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की मांग की थी। अब विभाग की तरफ से इस पर काम शुरू हो गया है। किसानों की सहमति के आधार पर जमीन ली जानी है।

इस तरह होना है फोर लेन का निर्माण : हाइवे से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक कुल 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। इसकी लंबाई 40 मीटर तय हुई है। ऐसे में विभाग ने 115 मीटर लंबाई व 50 मीटर चौड़ाई में भूमि का अधिग्रहण करने की मांग की है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि एप्रोच मार्ग के लिए पत्र मिला है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर ली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.