Move to Jagran APP

दर्द बढ़ा रही दवाः अब 10 से 20 फीसद महंगी हो गई हैं जीवन रक्षक दवाएं

सरकार भले ही दवा एवं अन्य स्वास्थ सेवाएं सस्ती होने पर जोर दे रही हो, मगर मरीजों को जीवनदान देने वाली दवाएं दिनोंदिन महंगी हो रही हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:59 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:59 AM (IST)
दर्द बढ़ा रही दवाः अब 10 से 20 फीसद महंगी हो गई हैं जीवन रक्षक दवाएं
दर्द बढ़ा रही दवाः अब 10 से 20 फीसद महंगी हो गई हैं जीवन रक्षक दवाएं

अलीगढ़ (जेएनएन)।  सरकार भले ही दवा एवं अन्य स्वास्थ सेवाएं सस्ती होने पर जोर दे रही हो, मगर मरीजों को जीवनदान देने वाली दवाएं दिनोंदिन महंगी हो रही हैं। बीपी, शुगर और उच्च रक्तचाप से लेकर एंटीबायोटिक व एंटी एलर्जिक दवाएं तक 10 से 20 फीसद महंगी हो गईं। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर और टूट गई है। गरीब मरीजों की तो जैसे मुसीबत ही आ गई है। 

loksabha election banner

हड्डी व मांसपेशियों के दर्द में इस्तेमाल होने वाली मोबीजॉक्स की एक गोली 12 की बजाय अब 15 रुपये में मिल रही है। डायबिटीज की दवा डायनाग्वि एमफोर्ट की 10 गोली का पत्ता पहले 90 रुपये का था, अब 105 रुपये में, टेरामाइसिन की 10 गोली का पत्ता 7.15 से 9.14 रुपये में मिल रहा है। डिस्प्रिन की 10 गोली का पत्ता पहले 4.70 का था, अब 11 रुपये का हो गया है। दवाओं की कीमतों में यह वृद्धि दो से छह माह के भीतर हुई हैं।

दवा के रेट पर नजर

दवा                               पुरानी कीमत              नई कीमत

बीटाडीन लोशन               88.44 रु.                   97 रु,

बीटाडीन आइंटमेंट          99 रु.                         119 रु.

केजेड (एंटी फंगल)          174                           185 रु.

जेडएफआइ (एंटीबायोटिक) 89 रु.                      101 रु.

फेरोक्स एक्सएफ (आयरन सिरप) 149 रु.           163 रु.

लिव-52 (200 एमएल)                110 रु.           115 रु.

(नोट-टेबलेट की कीमत प्रति 10 गोली में दी गई हैं।)

सरकारी अस्पतालों में दवा का टोटा

महंगी दवाओं के बोझ से कराह रहे मरीजों को सरकारी अस्पतालों से भी राहत नहीं मिल रही। इन अस्पतालों में असाध्य बीमारियां तो दूर सामान्य दवाएं तक उपलब्ध नहीं। वहां भी चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं ही लिखते हैं।

मरीजों पर पड़ता है बोझ

केमिस्ट सुनील राना ने बताया कि विभिन्न दवा कंपनियां धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रही हैं। इसका बोझ मरीजों पर ही पड़ता है। रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि  जीएसटी के बाद से दवाओं की कीमतें बढ़ रही हैं। छह माह में कई बार कीमतें बढ़ीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.