Move to Jagran APP

काम की है खबर, सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-आगरा के बीच शुरू होगी फ्लाइट Agra News

जूम एयर ने फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा है स्लॉट। दिल्ली से आगरा आना-जाना होगा आसान 10 अगस्त से उड़ान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 10:23 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 10:29 AM (IST)
काम की है खबर, सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-आगरा के बीच शुरू होगी फ्लाइट Agra News
काम की है खबर, सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-आगरा के बीच शुरू होगी फ्लाइट Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। दिल्ली-आगरा के बीच जूम एयर की फ्लाइट 10 अगस्त से शुरू होने जा रही है। 50 सीटर फ्लाइट की शुरुआत से आगरा-दिल्ली जाना-आना सुविधाजनक हो जाएगा। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

prime article banner

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में जूम एयर द्वारा सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-आगरा-जैसलेमर-बीकानेर-आगरा-दिल्ली के बीच फ्लाइट की शुरुआत 10 अगस्त से प्रस्तावित की है। कंपनी ने 10 अगस्त से 23 मार्च, 2020 तक के लिए फ्लाइट का स्लॉट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा है। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और रविवार को आया करेगी। पर्यटकों के लिए यह बेहतर विकल्प बनेगी। वीकेंड में आगरा आने वाले पर्यटकों की संख्या कहीं अधिक रहती है।

आगरा केवल दो फ्लाइट आती हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो इन दिनों आगरा नहीं आ रही है। पांच अगस्त से यह फ्लाइट दोबारा आगरा आएगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को आती है। जबकि जयपुर-आगरा-जयपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आगरा आती है। नई फ्लाइट की शुरुआत पर्यटकों के साथ ही शहरवासियों के लिए सुगम यातायात का साधन बनेगी।

यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

शहर     उड़ान का समय       शहर     आने का समय

दिल्ली   सुबह 7:45 बजे     आगरा    सुबह 8:45 बजे

आगरा   सुबह 9:15 बजे     जैसलमेर  सुबह 10:45 बजे

जैसलमेर सुबह 11:15 बजे  बीकानेर  दोपहर 12 बजे

बीकानेर  दोपहर 12:30 बजे  जैसलमेर  दोपहर 1:15 बजे

जैसलमेर  दोपहर 1:45 बजे   आगरा    दोपहर 3:15 बजे

आगरा    दोपहर 3:45 बजे    दिल्ली     शाम 4:45 बजे  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.