Move to Jagran APP

Agra Weather Update: फिर लौटा कोहरा, थमी पहियों की रफ्तार Agra News

शनिवार सुबह से घने कोहरे के कारण यमुना एक्‍सप्रेस वे और हाईवे पर रही शून्‍य दृश्‍यता।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 12:00 PM (IST)
Agra Weather Update: फिर लौटा कोहरा, थमी पहियों की रफ्तार Agra News
Agra Weather Update: फिर लौटा कोहरा, थमी पहियों की रफ्तार Agra News

आगरा, जेएनएन। शनिवार को भोर के साथ घना कोहरा फिर लौट आया। नये साल पर सूर्य देव ने लोगों को जाेे राहत दी थी वो शनिवार को कोहरे और शीत लहर की चपेट में आकर रजाई में दुबकी हुई नजर आई। सुबह जब लोग नींद से जागे तो मौसम को मिजाज बदला हुआ था। यमुना एक्‍सप्रेस वे और नेशनल हाइवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर शीत लहर चलती रहेगी। धूप और बादलों की आंख मिचौली रहेगी। पांच और छह जनवरी को कोहरा छाए रहने की आशंका है, सात जनवरी से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह गुरुवार और शुक्रवार की खिलखिलाती धूप से इतर गहरी धुंध्‍ा और गलन भरी सर्दी के साथ हुई। बुजुर्ग और बच्‍चे तो रजाई में दुबके रहे लेकिन परेशानी कामकाजी लोगों की थी। अलसुबह घर से निकलने वाले गर्म कपड़ों की कई लेयर पहनकर निकले। हालांकि शहर के मुख्‍य क्षेत्रों लोहामंडी, जौहरी बाजार, विजय नगर आदि में करीब नौ बजे तक धूप निकल आई थी लेकिन यमुना एक्‍सप्रेस वे और नेशनल हाइवे सहित दयालबाग क्षेत्र में घना कोहरा छाया था। करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे की चादर से ये क्षेत्र ढंके हुए थे। यही हाल मैनपुरी, मथुरा, फीरोजाबाद का भी था। सुबह से छाए घने कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।

इससे पूर्व शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे सर्द हवा से राहत मिली, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। लोग घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते रहे। इससे अधिकतम आद्र्रता 93 फीसद तक पहुंच गई। वहीं, रात को सर्द हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री रहा।

धूप में उतारने पड़े गर्म कपड़े

सर्दी में लोग दो से तीन गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ऐसे में दोपहर में तेज धूप निकलने पर लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली।

आगरा का तापमान

दो जनवरी

अधिकतम- 21.2

न्यूनतम- 7.3

एक जनवरी

अधिकतम- 17.4

न्यूनतम- 3.9

31 दिसंबर

अधिकतम- 13.6

न्यूनतम- 4.9

30 दिसंबर

अधिकतम- 8.8

न्यूनतम- 0.9 (एयरफोर्स स्टेशन)

- 1.9 (आगरा ताज)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.