Move to Jagran APP

Agra Delhi Highway: चालान चार गुना और सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए आठ गुना Agra News

महंगा टोल और मोटा चालान देने के बाद भी गड्ढे में सफर कर रही जनता। सात साल से नेशनल हाईवे-19 का चल रहा चौड़ीकरण पूरा हो नहीं पा रहा और मरम्‍मत भी भूले।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:30 AM (IST)
Agra Delhi Highway: चालान चार गुना और सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए आठ गुना Agra News
Agra Delhi Highway: चालान चार गुना और सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए आठ गुना Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप सिकंदरा सब्जी मंडी की सर्विस रोड से गुजर रहे हैं तो जरा संभल के। जरा सी चूक परेशानी का सबब बन सकती है। आप हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। यह हालत एक जगह की नहीं है बल्कि दो दर्जन से अधिक की है, जहां रोड गड्ढे में बदल गई है। संरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। शिकायतों के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ), मथुरा खंड अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं।

loksabha election banner

दैनिक जागरण की टीम ने वाटरवर्क्‍स चौराहा से लेकर रुनकता तक पड़ताल की। चौराहा से कुछ कदम टीम आगे बढ़ी तो हाईवे किनारे की सर्विस रोड खराब थी। साइनेज नहीं लगे थे। टीम दो सौ मीटर आगे चली होगी कि फिर से कुछ वही नजारा। सर्विस रोड पर कूड़ा पड़ा था और कई जगहों पर गड्ढे थे। सुल्तानगंज की पुलिया के पास रोड धंसा मिला, जबकि नेहरूनगर रोड मोड़ के समीप डेढ़ सौ मीटर के पैच की रोड गायब थी। वाहन पलटने से बच रहे थे। जागरण टीम सिकंदरा सब्जी मंडी की सर्विस रोड पर हिचकोले ले रही थी। डेढ़ साल पूर्व बनी रोड पर जगह-जगह गड्ढे थे और यह धंस गई थी। कुछ यही हाल रुनकता के आसपास का भी। रुनकता से लेकर वाटरवक्र्स के बीच दर्जनभर स्थलों पर गड्ढे मिले। सबसे अधिक रोड मंडी के समीप खराब थी। जहां डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे थे।

एनएचएआइ को हादसे का इंतजार

निर्माणाधीन सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास (रुनकता से वाटरवर्क्‍स की तरफ) की अप्रोच रोड पर संरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। दिल्ली से आने वाले वाहन चालक सीधे अप्रोच रोड पर पहुंच जाते हैं, जहां पर मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। कई वाहन पलटने से बचे हैं।

चौबीस घंटे में फिर से हुआ अतिक्रमण

गुरुवार को सिकंदरा चौराहा से कैलाश मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया था। चौबीस घंटे में फिर से रोड और फुटपाथ पर कब्जा हो गया।

आगरा-दिल्ली हाईवे एक नजर में

- नेशनल हाईवे के छह लेन का प्रस्ताव वर्ष 2009 में बना था।

- 180 किमी है दिल्ली से आगरा की दूरी। इस तरह 360 किमी सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है।

- 360 में अब तक 345 किमी का हो चुका है चौड़ीकरण

- 2000 करोड़ रुपये से होना है हाईवे का चौड़ीकरण।

- वर्ष 2012 से हाईवे का चौड़ीकरण शुरू हुआ।

- वर्ष 2015 में खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ।

- वर्ष 2017 तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा होना था। छह बार तारीख बढ़ चुकी है।

- फरवरी 2020 तक छह लेन का काम पूरा होगा। वर्तमान में 90 फीसद काम हो चुका है।

कागजों में संरक्षा के इंतजाम

- हाईवे पर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

- बैरीकेडिंग के पास पांच मीटर की दूरी पर वार्निंग लाइट नहीं लगी हैं।

- चौड़ीकरण के दौरान जगह-जगह शेड नहीं लगे हैं और न ही साइनेज लगाए गए हैं।

- निर्धारित दूरी पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाया गया है।

- प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के लिए निर्धारित स्थलों पर एंबुलेंस का इंतजाम नहीं है।

- जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं, जिन्हें बंद नहीं किया जा रहा है।

- हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं हैं।

- खोदाई के दौरान मिट्टी न उड़े, इसके लिए शॉवङ्क्षरग की व्यवस्था नहीं है।

- जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैंं, यहां से वाहन गुजरते ही धूल के गुबार उड़ते हैं।

हाईवे की सर्विस रोड की मरम्मत और संरक्षा के इंतजाम के आदेश दिए जा रहे हैं। जल्द निरीक्षण कराया जाएगा।

एनजी रवि कुमार, डीएम  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.