आगरा में खौफनाक वारदात: युवक ने फौजी की बेटी को गोली मारी, फिर खुद किया सुसाइड
आगरा के मलपुरा में एक युवक ने फौजी की बेटी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। युवती को ...और पढ़ें

मृतक का फाइल फोटो।
HighLights
आगरा के मलपुरा में युवक ने युवती को गोली मारी।
गोली मारने के बाद युवक ने अपनी कनपटी में गोली मारी।
फौजी की बेटी गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, आगरा। एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। युवती फौजी की बेटी है। उसे गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार दोपहर में हुई घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान मलपुरा के गांव इटौरा निवासी 25 वर्ष के अरुण सिनसिनवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान अरुण ने तमंचे से पहले युवती को गोली मारी, इसके बाद अपनी कनपटी में गोली मार ली। युवक की लाश देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए हैं।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
