Move to Jagran APP

आगरा में गला घोंटकर युवक की हत्या, किले के पास मिला सुबह मिला शव

शुक्रवार सुबह शव मिलने से फैली सनसनी। मोबाइल था स्विच ऑफ। ट्रांस यमुना कालोनी में पैथोलाजी लैब के कर्मचारी के रूप में हुई पहचान। पुलिस आंबेडकर पार्क के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। स्वजन ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:11 PM (IST)
आगरा में गला घोंटकर युवक की हत्या, किले के पास मिला सुबह मिला शव
आगरा किला पर शुक्रवार सुबह शव मिलने पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के रकाबगंज क्षेत्र मे पैथोलाजी लैब के कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव आगरा किला के पास पार्क में पड़ा मिला है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित शिव नगर पुलिया निवासी 44 वर्षीय डब्बू सिंह ट्रांस यमुना कालोनी में एक पैथोलाजी लैब में कर्मचारी थे। गुरुवार सुबह वह घर लैब के लिए निकले थे। रात को वापस घर नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल स्विच आफ था। स्वजन ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह नौ बजे आगरा किला के पास स्थित आंबेडकर पार्क में उनका शव पड़ा मिला। स्वजन ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कर ली। डब्बू के गले पर निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि गुरुवार रात को लैब से घर लौटते समय उनकी किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पार्क में ही शव पड़ा छोड़ दिया। एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे। पुलिस आंबेडकर पार्क के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। यह देखा जा रहा है कि डब्बू वहां से किस समय निकले। उनके साथ और कौन था? इसकी जानकारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वजन ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। इसलिए अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि युवक की हत्या कर शव पार्क में फेंका गया है। हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए थाने की टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी लगाई गई है। जल्द पर्दाफाश के प्रयास किए जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.