Move to Jagran APP

ससुराल में दामाद को लगी गोली, दोनों पक्ष लगा रहे एक दूसरे पर आरोप Agra News

ससुरालीजन बोले विवाद के बाद खुद ही मारी गोली तमंचा बरामद। नौ माह से मायके में रह रही थी महिला।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 09:12 AM (IST)
ससुराल में दामाद को लगी गोली, दोनों पक्ष लगा रहे एक दूसरे पर आरोप Agra News
ससुराल में दामाद को लगी गोली, दोनों पक्ष लगा रहे एक दूसरे पर आरोप Agra News

आगरा, जेएनएन। ससुराल गया युवक दायीं जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवक ने पत्नी पर गोली मारने का आरोप लगाया है जबकि उसके युवक के ससुरालीजन खुद ही पैर में गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। फतेहपुर सीकरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।

prime article banner

जाजौली निवासी सोनिया का विवाह 10 जुलाई 2018 को पनवारी, सिकंदरा निवासी खुशीराम से हुआ था। सोनिया के स्वजनों के मुताबिक शादी के बाद बेटी को प्रताडि़त किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने महिला थाने में की थी। महिला थाने की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस भी भेजे गए थे। सोनिया नौ माह से मायके में ही रह रही थी। 23 दिन पूर्व मायके में ही उसने बेटी को जन्म दिया था। सोनिया की मां ओमवती के मुताबिक सोमवार दोपहर दो बजे खुशीराम ससुराल में आया। उसने सोनिया से घर चलने की बात कही। सोनिया ने इन्कार किया तो उनके बीच विवाद होने लगा। इसी बीच खुशीराम ने कपड़ों में छिपाकर लाया तमंचा निकाला और अपनी दायीं जांघ में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर सीओ वीएस वीरकुमार, इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बालियान भी पहुंचे। उन्होंने घायल को सीएचसी भिजवाया। वहां से उसे एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया।

मुकदमा हो रहा दर्ज

थाना फतेहपुरसीकरी के इंस्‍पेक्‍टर भूपेंद्र सिंह बालियान का कहना है कि सोनिया की तहरीर मिली है। उसने बताया कि पति उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था। उसने धमकी दी थी कि यदि वह न गई तो खुद को गोली मार लेगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

थाने पर जुटी रही भीड़

घटना के बाद फतेहपुर सीकरी थाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही सोनिया को ससुराल में परेशान किया गया। यही वजह है कि वह मायके में रह रही है। गोली भी खुशीराम ने खुद की जांघ पर मारी, न कि सोनिया ने। पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.