ज्वलनशील पदार्थ से संदिग्ध हालात में झुलसा युवक
खंदौली के बास जोखी की घटना पुलिस कर रही मामले की जांच
जेएनएन, आगरा। खंदौली के बास जोखी गांव में गुरुवार सुबह राजमिस्त्री संदिग्ध हालात में ज्वलनशील पदार्थ से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसके 50 फीसद झुलसने की बात कही है।
खंदौली के बास जोखी निवासी पूरन सिंह गुरुवार सुबह 4:30 बजे शौच को गया था। पिता ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि वहां से लौटते समय किसी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे एसएन में भर्ती कराया। वहीं एसओ अरविंद सिंह निर्वाल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। एक सीसीटीवी फुटेज में पूरन सिंह शौच से लौटते समय एकदम सही दिख रहा है। उस पर ज्वलनशील पदार्थ कहां फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है। नशे का आदी है पूरन
घायल पूरन के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि बेटा नशे का आदी है। इसलिए उसे घर पर बांधकर रखा जाता है। घटना से पूर्व पूरन ने अपने घर में ही आग लगा ली थी। इससे कमरे में रखे कपड़े आदि जल गए। स्वजन ने आग पर काबू पाया।