आगरा: एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक-युवती ने किया सुसाइड, प्रेम संबंध में नाकामी पर उठाया खौफनाक कदम
एत्मादपुर के रहनाकला गांव में एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले, जिससे सनसनी फैल गई। प्रारंभिक ...और पढ़ें

मृत युवक का फाइल फोटो।
HighLights
एत्मादपुर के रहनाकला गांव में युवक-युवती के शव फंदे पर मिले।
प्रारंभिक जानकारी में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
पुलिस ने जांच शुरू की, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
जागरण संवाददाता, आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार युवक प्रीतम और युवती इंद्रवती के बीच प्रेम संबंध थे। युवती की शादी तय हो गई थी। रविवार को युवती के स्वजन बाहर गए हुए थे।
सोमवार सुबह वापस लाैटे तो घर में दोनों के शवों को एक ही दुपट्टे पर पंखे से लटके पाए। युवती के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। प्रेमी प्रीतम शादीशुदा था। उसकी पिछले वर्ष मई में शादी हुई है। जबकि युवती का रिश्ता स्वजन ने कहीं और तय कर दिया था।
घर में एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
युडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया कि रहनकलां निवासी प्रीतम पहले से शादीशुदा है। युवती का रिश्ता उसके स्वजन ने तय कर दिया था। प्रारंभिक छानबीन में दोनों के बीच प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है। युवती के स्वजन रविवार को अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। युवक दोपहिया कैब में काम करता है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
घर से शाम को काम पर जाने की कहकर निकला था। युवती का परिवार सुबह घर लौटा तो दोनों काे कमरे में पंखे पर एक ही दुपट्टे पर लटका पाया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। डीसीपी ने बताया कि घटना की सभी पहलुृओं से जांच की जा रही है।
