Move to Jagran APP

रंजिश में बालक मरणासन्न कर कुएं में फेंका

डौकी के ग्राम मेहरा नाहरगंज का मामला मौसी के घर आए युवक ने की वारदात मुकदमा दर्ज आरोपित गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 05:05 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 05:05 AM (IST)
रंजिश में बालक मरणासन्न कर कुएं में फेंका
रंजिश में बालक मरणासन्न कर कुएं में फेंका

जेएनएन, आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरा नाहरगंज में सोमवार रात मौसा के घर पर आए युवक ने विवाद में पड़ोसी के बच्चे को गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। उसे मृत समझ कर सूखे कुएं में फेंक दिया। घायल बालक के चाचा ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी अल्केश पुत्र पंचम सिंह सोमवार को अपने मौसा जसवंत सिंह निवासी मेहरा नाहरगंज के घर आया था। अल्केश की मौसी का पड़ोसी ईश्वरी प्रसाद की पत्‍‌नी से विवाद हो गया था। इससे अल्केश ईश्वरी प्रसाद के परिवार से रंजिश मान गया था। इसी के चलते सोमवार रात करीब सात बजे उसने मौसा जसवंत के पड़ोसी ईश्वरी प्रसाद के नौ वर्षीय पुत्र रामलखन को घर से ले गया। गाव से थोड़ी दूरी पर उसने उसको गलाघोंट कर मारने का प्रयास किया। उसे मरणासन्न अवस्था में एक 70 फुट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। काफी देर तक जब राम लखन अपने घर पर नहीं पहुंचा तो स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने उसको खोजना शुरू कर दिया। कुएं के पास स्वजन को राम लखन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने टार्च से देखा तो कुएं में वो घायल पड़ा था। स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से बालक को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। राम लखन ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। राम लखन के चाचा सुभाष ने अल्केश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को उसके मौसा के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार के मुताबिक रंजिश में अल्केश ने घटना को अंजाम दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.