Move to Jagran APP

शिवपाल ने लगाई सपा में सेंध, शहर और जिलाध्यक्ष किए घोषित

आगरा(जेएनएन): पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ताजनगरी में सपा की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 07:21 PM (IST)
शिवपाल ने लगाई सपा में सेंध, शहर और जिलाध्यक्ष किए घोषित
शिवपाल ने लगाई सपा में सेंध, शहर और जिलाध्यक्ष किए घोषित

आगरा(जेएनएन): पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ताजनगरी में सपा की मुश्किलें बढ़ाएगा। पहला झटका देते हुए सपा नेता और बिचपुरी ब्लॉक प्रमुख यशपाल राणा को मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शहर अध्यक्ष की कमान अशोक रैना को सौंपी गई है। कई अन्य सपा नेता और प्रमुख भी शिवपाल यादव के संपर्क में हैं।

loksabha election banner

दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में ही यह संभावना जता दी थी। शिवपाल यादव ने शनिवार को जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम का एलान भी कर दिया। यशपाल राणा वर्ष 2006 से सपा में पदाधिकारी रहे। वह जिला उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री तक के पद तक रहे। वर्तमान में सपा से ही ब्लॉक प्रमुख थे। अशोक रैना भी काफी समय से शिवपाल यादव से जुड़े थे। मोर्चे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन और ब्लॉक प्रमुख शिवपाल यादव के संपर्क में हैं। इसके अलावा कई पार्षद और पूर्व पार्षद भी जल्द ही मोर्चा की सदस्यता ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर ताजनगरी में तैयारी कर रही सपा के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। यशपाल राणा ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर मोर्चे को मजबूत किया जाएगा। शिवपाल यादव के करीबी नितिन कोहली ने बताया कि अभी कई बड़े नेता शिवपाल यादव से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही ये लोग मोर्चे में शामिल होंगे। शिवपाल हैं पूरी तरह सक्रिय: शिवपाल यादव आगरा को लेकर सक्रिय हैं। वह यहां के अधिकांश पदाधिकारियों को जानते हैं और उनसे नियमित बात भी करते हैं। मुलायम के अध्यक्ष रहते शिवपाल ने यहां संगठन को मजबूती दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.