Move to Jagran APP

Yamuna Expressway Bus Accident: दिल्ली से जौनपुर जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल

दिल्ली से जौनपुर के लिए जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ है। घायल यात्रियों को आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 12:16 PM (IST)
Yamuna Expressway Bus Accident: दिल्ली से जौनपुर जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बस हादसे का शिकार हो गई।

आगरा, जागरण टीम। दिल्ली से जौनपुर के लिए जा रही डबल डेकर बस (78 एफटी 3708) यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बुधवार रात डेढ़ बजे थाना बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 हुए हादसे में 20 सवारियां घायल हुई हैं। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई गई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

दिल्ली के आनंद विहार से रात को करीब साढ़े दस बजे राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर 35 सवारियों को लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुई। रात करीब डेढ़ बजे बस थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 पर असंतुलित होकर पलट गई। यात्री बस में फंस गए और चीख-पुकार मच गई। सीओ महावन रविकांत पाराशर और थाना बलदेव प्रभारी नरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

एक्सप्रेस वे पर यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे की राहत टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया, बस में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। इनको आगरा और मथुरा के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच यात्री गंभीर घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन के माध्यम से हटवा कर पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। घायल यात्रियों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।

आगरा के कृष्णा अस्पताल में भर्ती हैं घायल

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में बने कृष्णा हस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया है, यहां जो घायल आए हैं, उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। यहां प्रियंका, अरुण सिंह, नैतिक यादव, सोनिया यादव, मनीष यादव, ध्रुव यादव, सूरज यादव, शारदा यादव, हेमंत यादव व एक अन्य का उपचार चल रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.