Move to Jagran APP

World Tourism Day: ताजमहल के साथ पराठा-चाट का टेस्ट ले रहे विदेशी टूरिस्ट, फूड वाक में ये टूर हैं लोकप्रिय

World Tourism Day दुनिया के खूबसूरत स्मारक को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी आते हैं। विदेशी पर्यटकों के ग्रुप की आइटनरी और एक्सपीरिएंसल टूरिज्म कर रहे पसंद। वाक में शामिल है ये हेरिटेज कल्चर वाक मुगल वाक और ब्रिटिश कालोनियल वाक शामिल हैं।

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Tue, 27 Sep 2022 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 11:47 AM (IST)
World Tourism Day: ताजमहल के साथ पराठा-चाट का टेस्ट ले रहे विदेशी टूरिस्ट, फूड वाक में ये टूर हैं लोकप्रिय
World Tourism Day: विदेशी पर्यटकों को पसंद आ रही फूड वाक

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सैर को आने वाले विदेशी मेहमानों को अब ताजमहल के संग फूड वाक भा रही है। कोरोना काल के दो वर्षों में पर्यटन उद्योग भले ही बुरी तरह प्रभावित हुआ हो, लेकिन अब हर दूसरे विदेशी पर्यटकों के ग्रुप की आइटनरी (भ्रमण कार्यक्रम) में एक्सपीरिएंसल टूरिज्म (अनुभवजन्य पर्यटन) की वाक शामिल हो रही है। विदेशी मेहमान शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने के साथ यहां के परंपरागत जायकों का लुत्फ उठा रहे हैं।

prime article banner

देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं पर्यटक

16वीं शताब्दी में शाहजहां द्वारा बनवाया गया धवल संगमरमरी ताजमहल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां के पर्यटन कारोबारी विश्व में एक्सपीरिएंसल टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पर्यटकों को अब ऐसे टूर उपलब्ध करा रहे हैं, जिनसे पर्यटकों को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति और परंपराओं को जानने का मौका मिल रहा है। शहर में रात्रि पर्यटन आकर्षणों के अभाव में ऐसे टूर ताजनगरी के पर्यटन में नए रंग भर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Agra Weather Update: बढ़ते तापमान के लिए हो जाएं तैयार, अब नहीं होगी बारिश, विशेषज्ञ का दावा- दिवाली से पहले वर्षा के आसार

यह टूर हो रहे हैं लोकप्रिय

हेरिटेज कल्चर वाक: यह टूर आंबेडकर पार्क से शुरू होकर जामा मस्जिद, रावतपाड़ा, पुराना बाजार, मन:कामेश्वर मंदिर, गुरुद्वारा हाथीघाट, यमुना ब्रिज और मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट तक कराया जा रहा है।

फूड वाक: इसमें शहर के परंपरागत खान-पान के स्थलों का भ्रमण पर्यटकों को कराया जा रहा है। पराठा, बेढ़ई, पेठा, चाट और मन:कामेश्वर मंदिर के पास चांदी के वर्क का पान भी खिलाया जा रहा है।

मुगल वाक: यह टूर यमुना पार स्थित ग्यारह सीढ़ी से शुरू होता है। इसमें कछपुरा, हुमायूं की मस्जिद, मेहताब बाग का टूर कराया जाता है। कछपुरा के निवासियों द्वारा किए जाने वाले पेपर ज्वैलरी वर्क के काम के बारे में बताया जाता है।

ब्रिटिश कालोनियल वाक: इसमें ब्रिटिश काल में बनी इमारतों, चर्चों, कालेजों का भ्रमण पर्यटकों को कराया जा रहा है।

Agra News: स्मार्ट सिटी का ये रूप भी, है दम तो पकड़ के दिखाओ...नगर निगम के गेट पर खड़े कुत्ते दे रहे चुनौती

पर्यटक केवल स्मारकों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। वह शहर की संस्कृति, खान-पान और अन्य आकर्षणों के बारे में भी जानना चाहते हैं। एक्सपीरिएंसल टूरिज्म में पिछले पांच वर्षाें में 10 गुना की वृद्धि हुई है। - सुनील गुप्ता, चेयरमैन नोर्दर्न रीजन, इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर

हर दूसरे विदेशी पर्यटकों के ग्रुप की आइटनरी में अब ताजमहल और आगरा किला के साथ एक्सपीरिएंसल टूरिज्म की एक वाक शामिल हो रही है। टूरिज्म गिल्ड द्वारा कराई गई ब्लागर की कान्क्लेव के बाद ऐसे टूर बढ़े हैं। - राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.