Move to Jagran APP

नजरिया बदलें, महिलाओं को दें सम्मान

महिलाएं, पुरुषों के बराबर नहीं, उनसे आगे हैं। इसके बाद भी महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदला है, अब समय आ गया है। महिलाओं के प्रति लोग अपना नजरिया बदलें, उन्हें सम्मान दें। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति संस्था द्वारा रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 01:02 AM (IST)
नजरिया बदलें, महिलाओं को दें सम्मान
नजरिया बदलें, महिलाओं को दें सम्मान

जागरण संवाददाता, आगरा: महिलाएं, पुरुषों के बराबर नहीं, उनसे आगे हैं। इसके बाद भी महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदला है, अब समय आ गया है। महिलाओं के प्रति लोग अपना नजरिया बदलें, उन्हें सम्मान दें। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति संस्था द्वारा रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर इनकम टैक्स इनवेस्टिगेशन वृंदा दयाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फॉग्सी) कीं अध्यक्ष डॉ.जयदीप मल्होत्रा ने कीर्तिमान स्थापित कर रही महिलाओं के उदाहरण दिए। डॉ. दीक्षा गोस्वामी ने महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं एवं उनके निदान पर और डॉ.मनप्रीत शर्मा ने मासिक धर्म पर जानकारी दी।

फॉग्सी की पब्लिक अवेयरनेस कमेटी, राउंड टेबल इंडिया, सत्यमेव जयते और लीडर्स आगरा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.आरएम मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ.निहारिका मल्होत्रा, डॉ. ऋषभ बोरा, डा. केशव मल्होत्रा, डॉ. राजीव लोचन शर्मा आदि मौजूद रहे।

इनको मिले अवॉर्ड

- क्लब 35 कीं आशु मित्तल को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के लिए द्रोपदी मेमोरियल अवार्ड

- नेहा विज को 2017 में यंग उद्यमी के लिए स्व. हरबंस कौर अवार्ड

- डॉ. सुरभि गुप्ता को 2017 में सर्वश्रेष्ठ केयरटेकर के रूप में स्व. प्रभा मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड

- तनुप्रिया सिंह को 2017 में प्रोफेशनल के लिए स्व. निर्मल मल्होत्रा अवार्ड

- फ्रेडा एक्जिवर को 2017 में बेस्ट नर्स के लिए कैलाश सिंह अवार्ड

- शीला बहल को 2017 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए सविता मल्होत्रा अवार्ड

- मुस्कान मेडतवाल को वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट क्लासिकल डासर के लिए त्रिपत कौर बिंद्रा अवार्ड

- ईभा गर्ग को एडोलेसेंट एजुकेशन वर्क के लिए स्व.सयरबाई कोचर अवार्ड

- हिमानी दीक्षित, अंजू दियालानी और डॉ. मनिंदर कौर को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण कार्य के लिए केसर कुंवर पंचोली वार्ड

- राउंड टेबल संस्था को सर्विस क्लब्स ऑफ आगरा के लिए उस्ची गैसमैन अवार्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.