Move to Jagran APP

अपनी ताकत को पहचानें महिलाएं, निडर होकर करें मुकाबला

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं किया जागरूक। ग्रामीण अंचल में स्कूल-कालेजों में हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:10 AM (IST)
अपनी ताकत को पहचानें महिलाएं, निडर होकर करें मुकाबला
अपनी ताकत को पहचानें महिलाएं, निडर होकर करें मुकाबला

जेएनएन, आगरा। युवतियों को अपनी ताकत पहचान कर उसका उपयोग करना चाहिए। वे निडर होकर परिस्थितियों से सामना करें। युवतियों को उनके अधिकारों की जानकारी देने व शक्ति का अहसास कराने के लिए गुरुवार को ग्रामीण अंचल में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

बाह: कस्बे में पुलिस ने आशाराम-राम निवास आदर्श इंटर कालेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपाय बताए। महिला हेल्प लाइन व पुलिस का सहयोग किस तरह वे ले सकती हैं, इसकी भी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक बाह वीआर दीक्षित ने चौरंगाहार गांव में ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव के दबंग युवकों की जानकारी थाने आकर दें, उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस कालेज के रास्ते व उसके आसपास कड़ी निगरानी रखेगी। जैतपुर, खेड़ा राठौर, बासौनी पुलिस ने भी गांव-गांव पहुंच महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा की जानकारी दी।

बरहन: आवलखेड़ा में माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में आनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता एडवोकेट मनीष कुमार शाक्य ने पाक्सो एक्ट, हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। प्राचार्य डा. यशपाल चौधरी ने छात्राओं को कानून की मदद दिलाने की भी बात कही। उदास दास ने मार्शल आर्ट के बारे में बताया। उमेश कुमार शाक्य, डा. मनोरमा यादव आदि मौजूद रहे।

जगनेर: थाना बसई जगनेर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को नारी शक्ति का महत्व बताया। पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसआइ केपी सिंह, विष्णु चौधरी, सोनी, रेखा आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वेबिनार का आयेाजन किया गया। इसमें बालिकाओं के सशक्तिकरण व कानून के बारे में बताया। मुख्य वक्ता डा. सिमी आजम अनुसंधान अधिकारी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली थी। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी। स्वस्थ भारत पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। डा. आलोक कटारा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.