विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति से तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से कर ली दूसरी शादी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 08:07 AM (IST)

पिछले माह कामरान की बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर विवाहिता पर भाई के अपहरण का आरोप लगा दिया।

पति से तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से कर ली दूसरी शादी
पति से तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से कर ली दूसरी शादी

आगरा (जागरण संवाददाता)। पति से तलाक लिए बिना महिला ने धर्म बदलकर अल्पसंख्यक युवक से निकाह कर लिया। इस पर मंगलवार को दीवानी में हंगामा हो गया। अपहरण के मुकदमे में अपने बयान दर्ज कराने दीवानी पहुंचे

युवक को महिला अधिवक्ताओं ने पीट दिया। हरीपर्वत क्षेत्र की युवती ने वर्ष 2005 में एक अधिवक्ता से प्रेम विवाह किया था। उसके दस साल का बेटा भी है। दो साल से महिला का पति से कोर्ट में संबंध विच्छेद का विवाद चल रहा है। तलाक नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले सिकंदरा के बाबरपुर निवासी कामरान ने विवाहिता का धर्म परिवर्तन कराके निकाह कर लिया। विवाहिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।

पिछले माह कामरान की बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर विवाहिता पर भाई के अपहरण का आरोप लगा दिया। थाना हरीपर्वत पुलिस मंगलवार को कामरान को लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची थी। जानकारी मिलने पर अधिवक्ता पति के समर्थन में साथी अधिवक्ता और हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़िए: अंकल! आपकी पुलिस को रिश्वत चाहिए, मेरा गुल्लक ले लीजिए

कोर्ट के बाहर भीड़ को देखते हुए पुलिस कामरान को सीजेएम कोर्ट से पीछे के रास्ते से एसीजेएम-11 की अदालत में ले गई। यहां से बयान के बाद पुलिस कामरान को बाहर ले जा रही थी। तभी महिला अधिवक्ताओं ने उसे जूते से पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया।

यह भी पढ़िए: 100 दिन में यूपी में रेप और आपराधिक मामले बढ़े हैं: आजम खां