यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वाले हुए फरार
खेरागढ़ में विवाहिता का शव ससुराल में मिला मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मैनपुरी निवासी संतोषी का ...और पढ़ें

HighLights
- विवाहिता का शव ससुराल में लटका मिला |
- दहेज हत्या का आरोप, ससुरालीजन फरार |
- न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा विचाराधीन |
संवाद सूत्र, खेरागढ़। विवाहिता का शव शनिवार रात ससुराल में कुंडे से लटका मिला। ससुरालीजन फरार हो चुके थे। मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि दंपती के बीच न्यायालय में दहेज का मुकदमा चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर ही एक माह पूर्व महिला अपनी ससुराल में आई थी।
करहल, मैनपुरी निवासी 32 वर्षीय संतोषी का विवाह 10 वर्ष पूर्व भाकर गांव निवासी पीतम सिंह से हुआ था। संतोषी के मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि वर्ष 2016 से ही दंपती के बीच अनबन शुरू हो गई थी।
संतोषी ने मैनपुरी में पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। यह न्यायालय में विचाराधीन है। पिछले माह संतोषी न्यायालय के आदेश पर अपनी ससुराल भाकर गांव में आई थी।
न्यायालय में सुनवाई की अगली तिथि 11 सितंबर 2025 को है। संतोषी का आठ वर्षीय बेटा अंकुश है। मृतका के भाई ने बताया कि ससुरालीजन ने बहन की हत्या की है।
उन्हें रविवार सुबह बहन की मृत्यु का समाचार मिला। वह पहुंचे तो शव कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे कुंडे से लटका हुआ था। ससुरालीजन फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
