भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत
आगरा: सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर आठ निवासी 60 वर्षीय वैदेही देवी के पति ठाकुर दा
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 12:57 AM (IST)
आगरा: सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर आठ निवासी 60 वर्षीय वैदेही देवी के पति ठाकुर दास सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वैदेही सोमवार दोपहर पति के साथ एक्टिवा पर खेरागढ़ भाई राम भरोसी को राखी बांधने जा रही थीं। कागारौल के गांव जोधा का नगला पर स्पीड ब्रेकर के चलते असंतुलित होकर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत: आगरा: जगदीशपुरा के बिचपुरी में निर्माणाधीन मकान में पाड़ बांधते समय चार अगस्त को तीन मजदूर गिर गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय सुरेश पुत्र मानिकचंद ने एसएन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जगदीशपुरा के शारदा विहार का रहने वाला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें