विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलडोजर पर चढ़ गई महिला... अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में ड्रामा, अल्टीमेटम देकर लौटी नगर निगम की टीम

Published: Tue, 11 Nov 2025 08:29 AM (IST)

आगरा में नगर निगम ने ट्रांस यमुना और कटरा वजीर खां में अतिक्रमण हटाया। ट्रांस यमुना कॉलोनी में कार्रवाई का ...और पढ़ें

अतिक्रमण हटाने पर महिला का हंगामा, बुलडोजर पर चढ़कर किया विरोध

अतिक्रमण हटाने पर महिला का हंगामा, बुलडोजर पर चढ़कर किया विरोध

HighLights

  1. आगरा में अतिक्रमण पर कार्रवाई

  2. महिला बुलडोजर पर चढ़ी

  3. पांच दिन का अल्टीमेटम

जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना और कटरा बजीर खां में सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। पुलिस फोर्स के मौजूदगी में कई पक्के निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान नगर निगम टीम को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। ट्रांस यमुना कालोनी में कार्रवाई को रोकने के लिए एक महिला बुलडोजर पर चढ़ गई। जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल नीचे उतारा। विरोध को देख पांच दिन का समय देकर टीम वापस लौट गई। महिला के विरोध का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा।

दर्जनों पक्के निर्माण किए ध्वस्त, और जब्त किए तख्त ठेल-धकेल और अन्य सामान


दोपहर एक बजे नगर निगम की टीम ट्रांस यमुना कालोनी पहुंची। दुकानदारों ने टीम को देखकर अपने काउंटर पीछे कर लिए, जबकि फड़ लगाने वाले लोग वहीं बैठे रहे। एक फड़ लगा था, जिसका का तख्त निगम कर्मियों ने जब्त कर लिया। इसके बाद दुकानदार एकजुट होने लगे।

टीम का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम कर्मी और दुकानदारों के बीच में बहस होने लगी। विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच एक महिला और एक युवक ने बुलडोजर को रोका। इसके बाद उसपर चढ़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसकी सूचना थाना एत्माद्दौला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला शांत कराया, और महिला को नीचे उतारा।

 

विरोध के बाद लौटी टीम , बचा हुआ अतिक्रमण पांच दिन में हटाने को अल्टीमेटम

 

अधिक विरोध होते देख टीम पांच दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाए जाने का अल्टीमेटम देकर वापस लौट आई। जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि अभियान दोपहर एक बजे से चला था। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के विरोध अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान निगम टीम ने बड़ी संख्या में तख्त, ठेल-धकेल और सामान जब्त किया। वहीं कटरा बजीर खां क्षेत्र में भी कार्रवाई के दौरान फुटपाथ पर बनाए गए दर्जनों बाथरूम, शौचालय और नालियों पर बने रैंप ध्वस्त कर दिए गए। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता भी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।