Move to Jagran APP

श्वानों को भगाना गार्ड को पड़ा भारी, महिला ने डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

न्यू आगरा थाने के पीछे कालोनी की घटना श्वानों को भगाने पर हुआ विवाद। भूतपूर्व सैनिक है गार्ड महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला शिक्षिका बताई जा रही है। पुलिस उसका नाम-पता जानने का प्रयास कर रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM (IST)
श्वानों को भगाना गार्ड को पड़ा भारी, महिला ने डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
न्यू आगरा थाने के पीछे कालोनी की घटना

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा थाने के पास एलआइसी कालोनी में रविवार को श्वानों को भगाने से नाराज महिला गार्ड से भिड़ गई। गाली-गलौज के बाद महिला ने गार्ड को डंडे से पिटाई लगा दी। इंटरनेट मीडिया पर महिला द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

prime article banner

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सदर इलाके के रहने वाले अखिलेश सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह भूतपूर्व सैनिक भी हैं। अखिलेश एलआईसी आफिसर कालोनी में बतौर गार्ड तैनात हैं। कालोनी में अक्सर श्चान घुस आते हैं, सड़क पर गंदगी कर जाते हैं। जिस पर रविवार को गार्ड ने श्वान को भगा दिया। यह देख कालोनी की दो महिलाएं गार्ड के पास पहुंच गईं।

वह श्वानों को भगाने को लेकर विवाद करने लगीं। इनमें एक महिला अधिक गुस्से में थी। वह गार्ड को थाने चलने की धमकी देने लगी। गार्ड से गाली-गलौज करने लगीं। कालोनी के ही किसी व्यक्ति ने गार्ड की पिटाई का वीडियो बना लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। गार्ड की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला शिक्षिका बताई जा रही है। पुलिस उसका नाम-पता जानने का प्रयास कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.