विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी के अश्लील वीडियो बांट दिए दोस्तों में, आगरा में फंदे पर लटक कर दे दी पीड़िता ने जान

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 30 Oct 2026 12:26 PM (IST)

आगरा में एक महिला ने पति द्वारा अश्लील वीडियो दोस्तों के साथ साझा करने और दहेज व देह व्यापार के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। पत्नी के अश्लील वीडियो दोस्तों के बीच सार्वजनिक करने के चलते पीडिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति छह महीने पहले समझौता करके अपने साथ ले गया था। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी के अश्लील वीडियो मित्रों व अन्य लोगों को वाट्सएप पर भेजे। पत्नी पर दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

स्वजन ने पति और ससुराल वालों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर डीसीपी सिटी को दी है। उन्हाेंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बेटी की शादी 10 वर्ष पहले ट्रांस यमुना निवासी युवक से की थी। पति और ससु़राल वाले शादी के बाद से दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। विवाद कई बार पुलिस तक पहुंचा, पति हर बार माफी मांगकर पत्नी को साथ ले गया।

मां ने बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह बेटी ने काॅल किया, कहा कि ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं। वह बेटी को लेने गईं तो ससुराल वालों ने साथ नहीं जाने दिया। उसी रात बेटी की मौत की खबर मिली। शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला, ससुराल वाले गायब थे। मां का आरोप है कि दामाद का मोबाइल उनके पास था।

उन्होंने 27 अक्टूबर को मोबाइल खोला तो उसमें बेटी के अश्लील वीडियो थे। दामाद ने अपने कई मित्रों को भी यह वीडियो भेजे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वह बेटी पर देह व्यापार का दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपनी जान दे दी।