Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं एसपी सिंह बघेल? जिनका पीएम के साथ चाय पीने के बाद तय था मंत्री पद, मोदी 3.0 कैबिनेट में मिली जगह

    Who is SP Singh Baghel - उत्तर प्रदेश में भले ही भाजपा को अपेक्षित सीटें नहीं मिल सकीं लेकिन आगरा ने भरपूर दुलार दिखाया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। भाजपा ने भी आगरा का मान रखते हुए इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्थान दिया है। वे लगातार दूसरी बार आगरा सुरक्षित सीट से विजयी हुए हैं।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:48 PM (IST)
    Hero Image
    कौन हैं एसपी सिंह बघेल? मोदी 3.0 कैबिनेट में मिली जगह

    जागरण संवाददाता, आगरा। Modi Cabinet minister from Uttar Pradesh - उत्तर प्रदेश में भले ही भाजपा को अपेक्षित सीटें नहीं मिल सकीं, लेकिन आगरा ने भरपूर दुलार दिखाया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। भाजपा ने भी आगरा का मान रखते हुए इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्थान दिया है। वे लगातार दूसरी बार आगरा सुरक्षित सीट से विजयी हुए हैं। अब वे मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा सुरक्षित सीट से विजयी सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल इस बार 2.70 लाख मतों से विजयी रहे हैं। पांचवीं बार सांसद बनने वाले प्रो. बघेल एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। जबकि एक बार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

    कई मंत्री हारे मगर बघेल जीते 

    लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ ही उनकी छवि प्रखर वक्ता और जनता के बीच रहने वाले नेता के रूप में है। मोदी 2.0 सरकार में प्रो. बघेल पहले मंत्रिमंडल विस्तार में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री बने। बाद में उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं न्याय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। 

    क्षेत्र और संसद दोनों में ही उनकी सक्रियता रही। दूसरी बार टिकट मिलने पर उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और पिछली बार से अधिक मतों से जीत दर्ज की, जबकि कई केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए। 

    प्रधानमंत्री ने चाय पर बुलाया

    प्रो. बघेल की छवि को देखते हुए मंत्री बनने की उम्मीद पहले से की जा रही थी। मतगणना के दूसरे दिन ही उन्हें दिल्ली बुला लिया गया था। तब से वे दिल्ली में ही थे। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्हें प्रधानमंत्री आवास में चाय पर बुलाया गया। तब उनका मंत्री बनना तय हो गया। 

    शाम को दिल्ली में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मोदी 3.0 कैबिनेट में शपथ ली। सोमवार को उन्हें मंत्रालय दिया जा सकता है। ब्रज क्षेत्र से विजयी सांसदों में से केवल प्रो. बघेल को ही मंत्री बनने का मौका मिला है। इसे आगरा के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।

    एसपी सिंह बघेल का राजनीतिक सफर

    • वर्ष 1998 में जलेसर लोकसभा क्षेत्र से सपा की टिकट पर सांसद बने।
    • वर्ष 1999 में फिर वे जलेसर से सपा की टिकट पर सांसद का चुनाव लड़े और जीते।
    • वर्ष 2004 में भी सपा से जलेसर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बने।
    • वर्ष 2010 में बसपा से राज्यसभा सदस्य बने।
    • वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए।
    • वर्ष 2017 में टूंडला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बने। इसके बाद कैबिनेट मंत्री का पद मिला।
    • वर्ष 2019 में उन्हें आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा गया। यहां से विजय मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया।
    • वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने करहल सीट से मैदान में उतारा। यहां से हार तो गए, लेकिन उन्हें 80 हजार से वोट मिले थे।
    • वर्ष 2024 में भाजपा की टिकट पर आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से वे फिर विजयी होकर सांसद पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी को इस वजह से मिली मोदी कैबिनेट में जगह, इस बात से भाजपा हुई खुश; बना दिया केंद्रीय मंत्री

    यह भी पढ़ें: यूपी में 37 सीटें जीतने के बावजूद अखिलेश यादव की बढ़ गईं मुश्किलें, जयंत चौधरी के गढ़ में सपा प्रत्याशी को...