Move to Jagran APP

Drug Dealer: दम मारोदम के धंधे में महिलाओं का बोलबाला, ड्रग पैडलर ने अपनाया ये नया तरीका

महिलाओं को आगे कर ड्रग पैडलर कर रहे बारे-न्यारे। संकरी गलियों में बना रखे हैं आलीशान मकान। अवैध धंधे से की जा रही गाढ़ी कमाई। गाड़ियां चल रही हैं। कमाई कहां से आई इसका लेखा जोखा कहीं भी नहीं है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM (IST)
Drug Dealer: दम मारोदम के धंधे में महिलाओं का बोलबाला, ड्रग पैडलर ने अपनाया ये नया तरीका
एटा में महिलाओं को आगे कर ड्रग पैडलर कर रहे बारे-न्यारे।

आगरा, जागरण टीम। ड्रग के धंधे में महिलाओं का बोलवाला है। परिवार के लोगों ने इन महिलाओं को आगे कर दिया और उन्हें ड्रग के धंधे में धकेल दिया। यह महिलाएं अब पुलिस के निशाने पर हैं तो परिवारों की फजीहत हो रही है। एटा की गिहार बस्ती में जो महिलाएं ड्रग्स का धंधा कर रही हैं उनमें कुछ ऐसी हैं जिनके आलीशान मकान बने हैं और उन्होंने खूब संपत्ति भी जोड़ी है।

loksabha election banner

ड्रग का अवैध कारोबार करने वाले धंधेबाज महिलाओं से ड्रग बिकवाते हैं, हिंदू नगर में तो पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मोर्चा खोल रखा है। इस धंधे से खुद को गरीब बताने वाली महिलाओं के आलीशान मकान बने हुए हैं, उनकी गाड़ियां चल रही हैं। यह गाढ़ी कमाई कहां से आई, इसका लेखा जोखा कहीं भी नहीं है। प्रशासन के पास शिकायतें पहुंचती है, मगर उनको लेकर कार्रवाई नहीं होती। ऐसी स्थिति में संपत्ति बढ़ती ही जा रही है, मगर धंधे का अंत नहीं है। हाल ही में पुलिस द्वारा की गई सख्ती के बाद पकड़े गए सात लोगों में कई ऐसे हैं जिन्हें वर्षों इस धंधे में बीत गए। कुछ महिलाएं पुलिस के हाथ नहीं लग पाईं हैं, हालांकि उनकी तलाश की जा रही है, अगर उनका फीडबैक कुरेदा जाए तो पूरी संपत्ति का खुलासा हो सकता है। यह महिलाएं पूरा दिन झोंपड़ियों में बिताती हैं और उसके बाद अपने घर चली जाती हैं। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि पुलिस ड्रग तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है जो भी लिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

कातिया देता था हिंदू नगर में सप्लाई

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती निवासी कुलदीप गुप्ता उर्फ कातिया ड्रग पैडलरों को गांजा, चरस, स्मैक की आपूर्ति करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कातिया हिंदू नगर में सबसे ज्यादा सप्लाई देता था। उसके माल को महिलाएं रिटेल में बेचती थीं। ड्रग तस्करी में एक नाम चांद मियां का भी लिया जा रहा है जिसके खिलाफ चोरी के भी मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में वह वांछित भी चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.