Move to Jagran APP

UP Weather2019: अब रहें थोड़ा संभल कर, जानिये क्यों बन रहें बारिश के आसार

प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, तापमान 5.4 डिग्री। ईरान और अफगानिस्तान से उठे चक्रवात से 21 से 23 तक बदलेगा मौसम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:38 PM (IST)
UP Weather2019: अब रहें थोड़ा संभल कर, जानिये क्यों बन रहें बारिश के आसार
UP Weather2019: अब रहें थोड़ा संभल कर, जानिये क्यों बन रहें बारिश के आसार

आगरा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 21 से 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि रविवार सुबह घना कोहरा होने के बावजूद दोपहर को निकली तेज धूप ने लोगों को राहत दी हुई है। वहीं, शनिवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली लेकिन फिर भी आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने रविवार को धूप निकलने और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका व्यक्त की है।

loksabha election banner

ईरान और अफगानिस्तान में उठे चक्रवात का असर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में दिखाई देने वाला है। 21 से 23 जनवरी तक बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम का बदला मिजाज तीन दिन रहेगा, इसके बाद धूप निकल आएगी। उधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 24. 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज का 5.1 दर्ज किया गया।

प्रदेश के शहरों का तापमान

फुरसतगंज - 5.1

आगरा - 5.4 

इटावा - 5.8

कानपुर सिटी - 6

खीरी - 6.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.