विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: तापमान में आई गिरावट बढ़ाएगी ठंड, आगरा के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Published: Mon, 17 Nov 2025 08:41 AM (IST)

देश में मौसम बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सुबह-रात में ठंड, दिन में धूप

  2. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

  3. गर्म कपड़े पहनने की सलाह

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात ठंडी रह सकती हैं। दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने 18 नवंबर से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में 18 नवंबर को वृद्धि और 19 नवंबर से गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

रविवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

 


शहर में शनिवार रात तापमान कम होने से रविवार सुबह ठंड का अहसास रहा। सुबह आठ बजे के करीब धूप निकल आई। सूरज दिनभर निकला, लेकिन तापमान सामान्य से कम रहने की वजह से धूप का असर कम रहा। शाम ढलने के बाद फिर ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।