Weather Update: आगरा में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट
आगरा में मंगलवार को मौसम बदला, बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह धु ...और पढ़ें
-1762308274819.webp)
प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर तक कई बार बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार सुबह धुंध छा सकती है।
अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट
शहर में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे के करीब बूंदांबादी हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे के मध्य बूंदाबांदी हुई और धूप नहीं निकली। शाम चार बजे के करीब बादल छंटने पर सूरज निकला। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये है आज का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब शुष्क मौसम के साथ सुबह धुंध व तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।