Weather Update: धूप खिली और तापमान बढ़ा, अब ताजनगरी में धुंध का पूर्वानुमान
आगरा में बुधवार को मौसम बदला। मंगलवार को बादल और बूंदाबांदी के बाद, बुधवार को धूप निकली जिससे तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह धुंध छाने और ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को जहां दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी हुई थी, वहीं बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिनभर आसमान साफ रहा, जिससे तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह शहर के खुले इलाकों में धुंध छाए रहने का पूर्वानुुमान जताया है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का सुबह धुंध छाने का पूर्वानुमान
शहर में बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा अधिक रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।